फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Veteran actor Brijesh Tripathi passed away due to heart attack known for many film Gharwali Baharwali

Brijesh Tripathi Death: नहीं रहे भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Mon, 18 Dec 2023 10:23 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 18 Dec 2023 10:23 AM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bhojpuri Veteran actor Brijesh Tripathi passed away due to heart attack known for many film Gharwali Baharwali
ब्रिजेश त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। अभिनेता की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिजेश त्रिपाठी को दो हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके लिए उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अभिनेता को मुंबई लाया गया, लेकिन कल रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही अभिनेता ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिनेता का परिवार मुंबई में रहता था।
विज्ञापन

Animal 512 Cr: ‘एनिमल’ के सामने अब थियेटर बचाने की चुनौती, तीसरे वीकएंड की शानदार कमाई से दिलचस्प हुआ मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता की मौत की खबर मिलने के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। ब्रिजेश त्रिपाठी का अंतिम संस्कार आज सोमवार, 18 दिसंबर को किया जाएगा। वे 46 वर्षों से अधिक समय से फिल्म उद्योग में थे। उन्होंने 1979 में फिल्म 'सैंया तोहारे कारन' से डेब्यू किया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म 1980 में आई 'टैक्सी चोर' थी। भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले वह बॉलीवुड का हिस्सा थे। वह कई टीवी सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। बृजेश त्रिपाठी 'नो एंट्री', 'ओम', 'गुप्ता: द हिडन ट्रुथ', 'मोहरा', 'देवरा भईल दीवाना', 'हमार बॉडीगार्ड शिवा', 'ड्राइवर राजा', 'पिया चांदनी', 'राम कृष्ण बजरंगी' और 'जनता दरबार' सहित अन्य फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।
Year Ender 2023: कोई दुश्मन से बना दोस्त तो किसी ने जेल में काटी रातें, इस साल चर्चा में रहे ये भोजपुरी सितारे

रवि किशन ने जताया शोक
बृजेश त्रिपाठी ने अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित अन्य के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया। उन्होंने बॉलीवुड में 250 से ज्यादा फिल्में कीं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, रवि किशन,दिनेश लाल यादव, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों के साथ काम किया था। उनके निधन पर फिल्म अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'बृजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्में की थीं, उनका जाना भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक युग का प्रस्थान है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को स्वर्ग के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत करें।'
Shahrukh Khan: इस वजह से अपनी फिल्में नहीं देखते शाहरुख खान, दुबई इवेंट में 'डंकी' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed