Hamar Naam Ba Kanhaiya: भोजपुरी स्टार निरहुआ की 'हमार नाम बा कन्हैया' का पोस्टर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म
Hamar Naam Ba Kanhaiya Movie Release Date: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की आगामी फिल्म का नाम है 'हमार नाम बा कन्हैया'। आज सोमवार को इसका नया पोस्टर सामने आया है। जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी।
विस्तार
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म सिक्योरिटी गार्ड की जिंदगी पर बनी है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और दर्शकों को काफी पसंद आया। आज सोमवार को फिल्म का नया पोस्टर आया है।
जुलाई में सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
दिनेश लाल ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ दर्शकों को रिलीज डेट के बारे में भी बताया है। एक्टर ने लिखा है, 'फिल्म 04 जुलाई, 2025' को रिलीज हो रही है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ लीड रोल में हैं। उनके अलावा अयाज खान, संजय पांडे, समर कत्यान, अमृता पाल, पल्लवी कोली, मुकेश्वर ओझा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
एआई जनित पोस्टर कर चुके हैं जारी
निरहुआ की इस फिल्म को गिरिराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। इससे पहले फिल्म का एआई पोस्टर रिलीज किया गया था। एक्टर ने एआई तकनीक से जेनरेट पोस्टर जारी कर लिखा था, 'कईसन लगल फिल्म का AI पोस्टर'?
Khesari Lal Yadav: धमाल कर रहा प्रेमानंद महाराज पर बना खेसारी का नया गाना, दो दिनों में मिले इतने मिलियन व्यूज
निरहुआ-आम्रपाली का गाना रिलीज
इसके अलावा निरहुआ की फिल्म 'माई' का गाना 'पिया के बिना ना लागै जिया' भी रिलीज हो चुका है। इसमें दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। इस गाने को प्रियंका सिंह और नाजिम अली ने गाया है। लिरिक्स प्यारेलाल यादव के हैं। निरहुआ के इस गाने को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। गाना काफी इमोशनल है।