फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri Actor khesari lal yadav new song Tere Pyar Me Pagal Premanand get positive resonpe from fans

Khesari Lal Yadav: धमाल कर रहा प्रेमानंद महाराज पर बना खेसारी का नया गाना, दो दिनों में मिले इतने मिलियन व्यूज

Sat, 21 Jun 2025 03:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jun 2025 03:55 PM IST
सार

Khesari Lal Yadav Song On Premanand Ji Maharaj: अभिनेता खेसारी लाल यादव ने हाल ही में एक भक्ति सॉन्ग रिलीज किया है। यह गाना आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के ऊपर है, जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actor khesari lal yadav new song Tere Pyar Me Pagal Premanand get positive resonpe from fans
प्रेमानंद महाराज, खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने अभिनय के साथ-साथ गायिकी के लिए भी लोकप्रिय हैं। आए दिन वे नए-नए गाने रिलीज करते हैं। यूं तो खेसारी अधिकांश धूम-धड़ाके वाले गाने लेकर आते हैं। मगर, हाल ही में वे भक्ति सॉन्ग लाए हैं। यह गाना आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के ऊपर है। इस गाने को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन

दो दिनों में डेढ़ मिलियन से अधिक व्यूज
खेसारी लाल यादव के नए गाने का टाइटल है 'तेरे प्यार में पागल प्रेमानंद'। यह गाना गुरुवार 19 जून को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। दो दिनों के अंदर गाने को डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक गाने को 16, 46, 907 व्यूज मिल चुके हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actor khesari lal yadav new song Tere Pyar Me Pagal Premanand get positive resonpe from fans
खेसारी लाल यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब

भक्ति में डूबे नजर आए खेसारी
इस गाने में खेसारी लाल भक्ति भाव में डूबे हुए हैं। पीले रंग के वस्त्र धारण कर वे भजन गा रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। वहीं, इसके बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने। संगीत जयदीप वर्मा ने तैयार किया है। लक्की विश्वकर्मा ने गाने का निर्देशन किया है। यह गाना 'खेसारी डिवोशनल' नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Akshara Singh: महादेव की नगरी काशी पहुंचीं अक्षरा, भक्ति में हुईं लीन, शिव को अर्पित किया 'जोगनिया' गीत

विज्ञापन

नेटिजन्स ने की जमकर तारीफ
वृंदावन निवासी आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज पर बने इस गाने पर यूजर्स के कमेंट भी काफी अच्छे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यकीन मानिए खेसारी जी आप भक्ति गाने और ज्यादा मीठा आवाज में गाते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'खेसारी लाल ने अब तक इतनी सच्ची भावना से कोई भी गाना नहीं गाया था। बहुत ही शानदार गाना गाया है'। एक यूजर ने लिखा, 'कौन बोलता है खेसारी भक्ति सॉन्ग नहीं गा सकते। इस गाने ने तो धमाल कर दिया है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed