फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri actress Rani Chatterjee Upcoming Movie Priya Beauty Parlour Trailer will release on Valentines Day

Rani Chatterjee: वैलेंटाइन डे पर रानी चटर्जी देंगी फैंस को तोहफा, इस आगामी फिल्म के ट्रेलर से उठेगा परदा

Wed, 12 Feb 2025 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Feb 2025 11:42 AM IST
सार

Rani Chatterjee Upcoming Movie: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी की आगामी फिल्म का नाम है 'प्रिया ब्यूटी पार्लर'। अभिनेत्री ने इसके ट्रेलर को लेकर जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Rani Chatterjee Upcoming Movie Priya Beauty Parlour Trailer will release on Valentines Day
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'प्रिया ब्यूटी पार्लर' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे पार्लर वाली की भूमिका अदा कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस फिल्म के ट्रेलर पर अपडेट शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह सूचना फैंस के साथ साझा की है और बताया है कि फिल्म का ट्रेलर वैलेंटाइन डे पर आने वाला है।

विज्ञापन

बोलीं-वैलेंटाइन से मेरा कोई लेना-देना नहीं
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'एक जरूरी सूचना'। पोस्ट के साथ साझा वीडियो में वे कहती दिख रही हैं, 'नमस्कार क्या हालचाल बा? मैं बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि 14 फरवरी आ रही है। 14 फरवरी वैलेंटाइन है, इसलिए उत्साहित नहीं हू, क्योंकि वैलेंटाइन डे से मेरा कोई लेना-देना है नहीं काफी टाइम से'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress Rani Chatterjee Upcoming Movie Priya Beauty Parlour Trailer will release on Valentines Day
प्रिया ब्यूटी पार्लर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस साल की पहली फिल्म
उन्होंने आगे कहा है, 'मैं आपको बता दूं कि 14 फरवरी को मेरी फिल्म का ट्रेलर आ रहा है। इस फिल्म का नाम है 'प्रिया ब्यूटी पार्लर'। पहली बार मैंने ब्यूटीशियन का रोल निभाया है। बहुत ही दिलचस्प कहानी है। ट्रेलर देखकर आपको पता चल जाएगा। आप लोग समय निकालकर जरूर देखिएगा। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा'। रानी ने कहा कि यह इस साल की उनकी पहली रिलीज है।

यह खबर भी पढ़ें:
IGL: समय रैना के शो को लेकर वरुण धवन पहले ही कर चुके थे भविष्यवाणी, कहा- ‘यह पक्का क्रॉसफायर होगा’

विज्ञापन

रानी के लुक्स की तारीफ कर रहे यूजर्स
रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'साल की पहली फिल्म के लिए हार्दिक शुभकामनाएं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी फिल्म का इंतजार है'। कुछ यूजर्स रानी के लुक्स की तारीफ करते दिख रहे हैं। रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से की थी। इसमें वे मनोज तिवारी के साथ नजर आईं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।  

यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia Controversy: 'मैंने विरोध किया था तो मुझे ट्रोल किया गया', अभद्र टिप्पणी पर बोले अशोक पंडित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed