Amrapali Dubey: अयोध्या में आम्रपाली दुबे ने लगाए जबरदस्त ठुमके, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
आम्रपाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह 'पतली कमरिया मोर' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
विस्तार
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकाराओं में शुमार हैं। वह आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। आम्रपाली कभी अपने डांस को लेकर चर्चा बटोरती हैं तो कभी अपने बोल्ड लुक्स को लेकर। एक बार फिर आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक डांस वीडियो शेयर की है। यह वीडियो अयोध्या के एक कॉलेज की है। वीडियों में आम्रपाली स्टेज पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
Vivek Agnihotri: अनुराग कश्यप पर कमेंट कर बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, सोशल मीडिया पर मचा घमासान
आम्रपाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इसमें आम्रपाली का डांस तो धांसू है ही, उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। वीडियो में आम्रपाली ने ब्लैक कलर का वनपीस और लॉन्ग श्रग पहना हुआ है। वीडियो में वह 'पतली कमरिया मोर' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री के फैंस की जबरदस्त भीड़ दिखाई दे रही है।
Vivek Oberoi: सुशांत... डिप्रेशन... विवेक ओबेरॉय ने यूं बयां किया दर्द, ऐश्वर्या से अफेयर पर कह दी ऐसी बात
इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'विवाह 3 की शूटिंग के दौरान झुनझुनवाला डिग्री कॉलेज अयोध्या में बेशुमार प्यार मिला।' उन्होंने वीडियो के लिए प्रदीप पांडे का आभार जताया। सोशल मीडिया पर आम्रपाली का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
आम्रपाली के इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई एक्ट्रेस के अंदाज की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आपका डांस कमाल है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विवाह 3 के सेट से रील।' बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब आम्रपाली का कोई वीडियो वायरल हुआ हो। आए दिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट इसी तरह चर्चा बटोरते हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
Uorfi Javed: उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- तीन साल पहले यह शख्स...