Akshra Singh: क्रेजी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं अक्षरा सिंह, बोलीं- पागलपन भी है जरूरी
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें वह फिल्म 'इश्क' के 'अंखियां तू मिला ले' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। फैंस उनके डांस और अभिनय के दीवाने हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ हर रोज दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर अक्षरा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें एक्ट्रेस क्रेजी डांस करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह की यह वीडियो खूब पसंद की जा रही है।
कातिल अदाओं से बनाया दीवाना
अक्षरा सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट की है। इसमें वह काजोल, अजय देवगन, आमिर खान और जूही चावला अभिनीत फिल्म 'इश्क' के 'अंखियां तू मिला ले' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह डांस करते हुए कभी हंस रही हैं तो कभी अपनी कातिल अदाएं दिखाकर फैंस को दीवाना बना रही हैं।
Alia-Ranbir: रणबीर कपूर ने अपनी बेटी से मिलने वालों के लिए बनाए नियम, कहा- नहीं चाहता बेबी की तस्वीरें...
हैवी ज्वैलरी में लग रहीं कमाल
वीडियो में अक्षरा सिंह का लुक भी बेहद कमाल लग रहा है। वह लाल रंग के लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने जूड़ा बना रखा है। जूड़े में से दो लटें निकलकर अक्षरा के चेहरे पर गिरती दिख रही हैं और उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। अक्षरा ने गले में भारी हार पहन रखा है और कानों में बड़ी-बड़ी झुमकियां। इसके अलावा उन्होंने हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहन रखी हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा है, 'कभी-कभी पागलपन भी जरूरी है।'
यूजर्स को पसंद आया अंदाज
यूजर्स को अक्षरा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। कोई एक्ट्रेस की वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहा है तो कोई फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार एक्टिंग के साथ बढ़िया वीडियो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उफ्फ! आपकी अदाएं।' एक यूजर ने लिखा, 'आप सच में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।' बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्षरा की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यही वजह है कि उनकी पोस्ट अक्सर वायरल होती नजर आती हैं।
KRK: टीम इंडिया की हारने के बाद केआरके ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ब्रिटिशर्स का काम ही है भारत पाकिस्तान को...