Akshara Singh: पापा से पिटते-पिटते बचीं अक्षरा सिंह, तस्वीर शेयर कर जानिए क्या बोलीं भोजपुरी क्वीन?
Akshara Singh Post On Father’s Day: आज रविवार 15 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। फिल्म जगत की हस्तियों ने भी तस्वीरें और नोट सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने पिता को विश किया है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह का पोस्ट काफी दिलचस्प है।
विस्तार
अभिनेत्री अक्षरा सिंह की अपने पिता के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वे कई मौकों पर इसका जिक्र कर चुकी हैं कि यहां तक पहुंचने में उनके पिता ने भरपूर साथ दिया। जिंदगी के एक मुश्किल दौर में भी उनके पिता ही थे, जिन्होंने उन्हें हिम्मत दी और फिर से उठ खड़े होने में मदद की। आज रविवार को फादर्स डे पर अक्षरा ने एक पोस्ट शेयर कर अपने पिता को फादर्स डे विश किया है।
पिता ने उछाला अक्षरा की तरफ थप्पड़
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो को देखकर पहली बार में लगेगा कि उनके पिता अक्षरा सिंह की पिटाई करने वाले हैं। तस्वीर में पोज कुछ ऐसा है कि पिता अक्षरा की तरफ थप्पड़ उछाल रहे हैं और अभिनेत्री अपना गाल सहला रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरे पापा और दुनिया के हर पिता को हैप्पी फादर्स डे'।
मां को दीं जन्मदिन की बधाई
आज ही अभिनेत्री की मां का भी जन्मदिन है। उन्होंने मां के साथ एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें अक्षरा सजी-धजी नजर आ रही हैं। उनकी नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगा है। वीडियो के साथ अक्षरा ने लिखा है, 'जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो मम्मा। ईश्वर तुम्हें हमेशा स्वस्थ और सुंदर रखें'।
Nirahua Hindustani 4: सिनेमाघरों के बाद अब ऑनलाइन गर्दा काट रही 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4', जानिए कहां देखें?
बिना शादी सिंदूर लगाने पर उठे सवाल
अक्षरा के दोनों पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स सकारात्मक हैं। मगर, कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि बिना शादी के उन्होंने सिंदूर क्यों लगाया है। कुछ लोग इसे लेकर अदाकारा को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बिना शादी के सिंदूर लगाने का शौक'। हालांकि, फैंस अभिनेत्री के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लिख रहे हैं, 'आप भोजपुरी इंडस्ट्री की शान हो'।