फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Bhojpuri actress Akshara singh shares cryptic post on gender discrimination says Kuch To Log Kahenge

Akshara singh: 'लड़कियों पर लांछन लगाना बहुत आसान है', महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर बोलीं अक्षरा सिंह

Sun, 16 Feb 2025 11:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Feb 2025 11:14 AM IST
सार

Akshara singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे सामाजिक में फैले लैंगिक भेदभाव पर बात करती नजर आई हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara singh shares cryptic post on gender discrimination says Kuch To Log Kahenge
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूं तो अभिनेत्री अक्सर अपने लुक्स ही ज्यादा शेयर करती हैं या अपनी फिल्मों और गानों से जुड़े अपडेट यहां देती हैं। लेकिन, सामाजिक मुद्दों पर भी वे यहां राय जाहिर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे भेदभाव पर बात करती दिखी हैं।

विज्ञापन


Rishtey Movie Trailer: होली पर होगा धमाका! आ रही है खेसारी लाल की फिल्म, बुजुर्ग के रोल में दिखेंगे अभिनेता

विज्ञापन

'लड़कियों पर लांछन लगाना आसान'
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'नियत से ही नियति तय होती है, इसलिए नियत अच्छी रखना बाकी लोगों का नजरिया मायने नहीं रखता, क्योंकि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना। लोग लड़का और लड़की को बराबर तो कहते हैं, लेकिन सत्य तो ये है कि लड़कियों पर आज भी लांछन लगाना बहुत आसान है'।

Bhojpuri actress Akshara singh shares cryptic post on gender discrimination says Kuch To Log Kahenge
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

रिलीज हुए होली स्पेशल सॉन्ग
अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अभिनय के साथ-साथ वे अपने अभिनय के लिए भी मशहूर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री का होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हुई है। 'कंगना जोगीरा गावे' गाना आज रविवार को टी-सीरीज हमार यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। 

Rani Chatterjee Movies: पहली फिल्म से उड़ाया बॉक्स ऑफिस पर गर्दा, ये हैं रानी चटर्जी की चर्चित फिल्में

विज्ञापन

कभी पवन सिंह से जुड़ा नाम
अक्षरा के निजी जीवन की बात करें तो एक वक्त पर उनका अफेयर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ रहा। दोनों का कथित रिलेशनशिप मीडिया की सुर्खियां बना। हालांकि, अब इनका ब्रेकअप हो चुका है। दोनों का रिश्ता एक बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुआ। अक्षरा ने पवर सिंह पर मारपीट करने के आरोप भी लगाए।

Akshara Singh Song: अक्षरा की सुरीली आवाज से गाढ़े होंगे होली के रंग, आ रहा है 'कंगना जोगीरा गावे' सॉन्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed