फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Throwback thursday kamal sadanah father killed his wife and daughter know his tragic life and career

Throwback Thursday: इस अभिनेता के पिता ने पत्नी-बेटी को गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या, जानें कैसे बचे कमल

Thu, 17 Nov 2022 09:56 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 17 Nov 2022 09:56 AM IST
सार

क्या आप अभिनेता कमल सदाना की जिंदगी की उस खौफनाक घटना के बारे में जानते हैं, जिसमें उनके पिता ने ही उनकी मां और बहन को मौत की नींद सुला दिया था। आइए आज थ्रौबैक थर्सडे में हम आपको कमल सदाना के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन
Throwback thursday kamal sadanah father killed his wife and daughter know his tragic life and career
kamal sadanah - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिनेमा से जुड़े कलाकारों की जिंदगी काफी चकाचौंध से भरी हुई होती है। लेकिन इस बात को भी कभी नहीं झुठलाया जा सकता है कि इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती। कई बार अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपने इंटरव्यूज में अपनी लाइफ में हुई घटनाओं का खुलकर जिक्र किया है। लेकिन क्या आप अभिनेता कमल सदाना की जिंदगी की उस खौफनाक घटना के बारे में जानते हैं, जिसमें उनके पिता ने ही उनकी मां और बहन को मौत की नींद सुला दिया था। आइए आज थ्रौबैक थर्सडे में हम आपको कमल सदाना के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

कमल सदाना से जुड़ी खौफनाक घटना...
कमल सदाना जल्द ही काजोल के साथ फिल्म 'सलाम वैंकी' में नजर आएंगे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी काजोल के साथ फिल्म 'बेखुदी' से की थी, जो साल 1992 में रिलीज हुई थी और अब दोनों लगभग 30 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। कमल सदाना की प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रही। लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने बहुत कुछ देखा। कलम सदाना के 20वें जन्मदिन पर ही उनके पिता ने मां और बहन की हत्या कर दी थी। इस घटना को वह आज भी नहीं भूल पाए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने बेकाबू होकर चलाईं गोलियां
दरअसल, यह घटना उस दिन की है, जब कमल अपना 20वां जन्मदिन मना रहे थे। हर कोई पार्टी में मस्ती कर रहा था लेकिन कमल सदाना के घर के एक कमरे से गोलियां चलने की आवाज आने लगी। गोलियों की आवाज ने हर किसी को खौफ में डाल दिया था। वहीं, जब कमल उस कमरे में गए जहां से गोलियों की आवाज आ रही थी, वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में उनके पिता बेकाबू होकर बंदूक से गोलियां चला रहे थे, जिसमें कमल की मां सईदा खान और बहन नम्रता की मौत हो गई। कमल के पिता ने उन पर भी गोलियां चलाईं, लेकिन वह किस्मत से बच गए। इतना ही नहीं, कमल के पिता ब्रिज सदाना ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

विज्ञापन

क्यों उठाया था अभिनेता के पिता ने यह कदम
कमल सदाना ने एक इंटरव्यू में इस घटना का जिक्र किया था। तब उन्होंने बताया था कि उन्हें आज तक नहीं पता कि उनके पिता ऐसा कदम क्यों उठाया था। बता दें कि कमल के पिता जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने 'दो भाई', 'यह रात फिर ना आएगी', 'उस्तादों के उस्ताद', 'विक्टोरिया नंबर 203' जैसी कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed