फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Akshara Singh Visited Varanasi Enjoying boat ride at the ghat shares video on social media

Akshara Singh: महादेव की नगरी काशी पहुंचीं अक्षरा, भक्ति में हुईं लीन, शिव को अर्पित किया 'जोगनिया' गीत

Tue, 17 Jun 2025 11:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

Akshara Singh Video: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वे वाराणसी के घाट पर भक्ति भाव में लीन नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Akshara Singh Visited Varanasi Enjoying boat ride at the ghat shares video on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह महादेव की नगरी काशी पहुंची हैं। पूरे भक्ति-भाव में लीन होकर उन्होंने बनारस के घाट पर बोटिंग का लुत्फ उठाया। अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना एक गीत 'जोगनिया' भी नए रूप में भगवान शिव को अर्पित किया। 

विज्ञापन

Akshara Singh Visited Varanasi Enjoying boat ride at the ghat shares video on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

माथे पर चंदन, गले में फूलों के हार, भक्ति में लीन दिखीं अक्षरा
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। इसमें वे नाव में सवार होकर वाराणसी के घाट पर सुकून के पल बिता रही हैं। अभिनेत्री के मस्तक पर चंदर है। गले में फूलों के हार, जिन्हें उन्होंने सिर पर भी सजाया है। इसके साथ अक्षरा ने लिखा है, 'ये काशी है। यहां हर गीत में शिव बसते हैं'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Akshara singh (@singhakshara) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshara Singh Visited Varanasi Enjoying boat ride at the ghat shares video on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

नए रूप में शिव को अर्पित किया गाना
अक्षरा ने अपने वीडियो के बैकग्राउंड में अपना ही गाना 'जोगनिया' लगाया है। उन्होंने लिखा है, 'पहली बार नई कोशिश। एक अलग रूप में शिव को महसूस कर ये गीत अर्पण कर रही हूं'। यह स्पष्ट नहीं है कि अक्षरा अपने इस गाने को फिर से शूट करने घाट पर पहुची हैं, या सिर्फ यूं ही यात्रा करने के लिए वाराणसी गई हैं। उम्मीद है, जल्द वे और जानकारी साझा करेंगी।

Akshara Singh: पापा से पिटते-पिटते बचीं अक्षरा सिंह, तस्वीर शेयर कर जानिए क्या बोलीं भोजपुरी क्वीन?

विज्ञापन

Akshara Singh Visited Varanasi Enjoying boat ride at the ghat shares video on social media
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा बोलीं-  'चमकते हुए लम्हों के कुछ ख्वाब भी मुस्कुराते हैं'
अक्षरा के पोस्ट पर यूजर हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे हैं। साथ ही गाने की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुंदर गीत। आपकी आवाज बहुत मीठी है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप संन्यास मत ले लेना। अभी तो आपको बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करनी है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दुर्गा मां जैसी लग रही हो'। इसके अलावा अक्षरा ने एक अन्य तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसमें लिखा है, 'चमकते हुए लम्हों के कुछ ख्वाब भी मुस्कुराते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed