Ritesh Pandey: पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं रितेश पांडे की फिल्म 'आसरा', धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारे रितेश पांडे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग से लेकर अपनी गायकी के लिए मशहूर रितेश पांडे ने दर्शकों का खूब दिल जीता है।
विस्तार
भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सितारे रितेश पांडे आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग से लेकर अपनी गायकी के लिए मशहूर रितेश पांडे ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में कई जानदार गाने दर्शकों को तोहफे में दिए हैं। रितेश पांडे की पहचान भोजपुरी के सुपरस्टार के रूप में है। रितेश के गानों को आप यूट्यूब पर हंगामा मचाते देख सकते हैं। अब दर्शकों को रितेश पर्दे पर रोमांस फरमाते एक बार फिर दिखने वाले हैं।
दरअसल रितेश पांडे और सपना चौहान की जोड़ी इस बार पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों की जोड़ी इस बार फिल्म 'आसरा' में साथ नजर आएगी। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में लंबे समय बाद गांव की माटी की सौंधी खुशबू उभर कर सामने आई है।
'आसरा' के ट्रेलर की बात करे तो यह ट्कारेलर 3:25 मिनट का है, जिसमें वो क्षमता है कि यह दर्शकों को अपनी ओर सम्मोहित करने में कामयाब रही है। प्यार को तो अभी तक कोई परिभाषित नहीं कर पाया है, लेकिन इस फिल्म के डायलॉग की माने तो खो जाने को भी प्यार कहते हैं, लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें गांव समाज, मिट्टी की सौंधी खुशबू और उसमें पनपता एक खूबसूरत सा प्यार आपको रूहानी एहसास दिलाएगा। इस फिल्म के निर्देशक आनंजय रघुराज है।
यह भी पढ़ें: खुलेगा दीपिका-रणवीर की सीक्रेट सगाई का राज, करण के शो की पहली झलक आई सामने