फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   audience see great chemistry between ritesh pandey and richa dixit in bandhan tute na know about release date

Bhojpuri : 'बंधन टूटे ना' में दिखेगी रितेश और ऋचा की दमदार केमिस्ट्री, फिल्म को लेकर एक्टर ने कही यह बड़ी बात

Sat, 25 Mar 2023 08:50 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 25 Mar 2023 08:50 PM IST
सार

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और ऋचा दीक्षित की फिल्म  'बंधन टूटे ना' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
audience see great chemistry between ritesh pandey and richa dixit in bandhan tute na know about release date
रितेश पांडे और ऋचा दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे और ऋचा दीक्षित इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंधन टूटे ना' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरो से चल रही है। फिल्म में दोनों स्टार्स की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें रितेश और ऋचा पति-पत्नी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

audience see great chemistry between ritesh pandey and richa dixit in bandhan tute na know about release date
रितेश पांडे और ऋचा दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर रितेश पांडे ने कही यह बड़ी बात
फिल्म 'बंधन टूटे ना' भोजपुरी के जाने-माने डायरेक्टर देव पांडेय के निर्देशन में बनाई जा रही हैं। फिल्म की कहानी, संवाद पटकथा स्क्रीनप्ले काफी अच्छे से लिखा गया है। वहीं, फिल्म के बारे में एक्टर रितेश पांडे का कहना है कि यह एक अच्छी फिल्म है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर हम सभी काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

audience see great chemistry between ritesh pandey and richa dixit in bandhan tute na know about release date
ऋचा दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

'बंधन टूटे ना' जल्द होगी रिलीज
उन्होंने आगे कहा कि मुझे पुरी उम्मीद है कि हमारी यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी साथ ही उन्होंने कहा कि 'बंधन टूटे ना' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेरी दर्शकों से यह अपील है कि इस फिल्म को थिएटर में अपने परिवार के साथ जाकर जरुर देखें। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: निरहुआ की बायोपिक बना रहे निर्माता का भोजपुरी से मोहभंग, दो करोड़ खर्च करने के बाद छोड़ी इंडस्ट्री
विज्ञापन

audience see great chemistry between ritesh pandey and richa dixit in bandhan tute na know about release date
रितेश पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

ये सितारे आएंगे नजर
बता दें कि इस फिल्म 'बंधन टूटे ना' के निर्माता अमर सिंह अवनीश रोहरा मधु शर्मा है, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा है। डीओपी वासु हैं। फिल्म की कहानी सभा वर्मा ने लिखी है। वहीं,  रितेश पांडे, ऋचा दिक्षित, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, संजीव मिश्रा, माया यादव, श्रद्धा नवल, रेखा सिंह, गोलू तिवारी, अपर्णा सिंह और बेबी सृष्टि फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Aamrapali Dubey : खेसारी लाल यादव के मिजाज को लेकर आम्रपाली दुबे का बयान, बोलीं- सेट पर करते हैं ऐसी हरकतें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed