Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Akshara Singh Shares funny video on extramarital affair Netizens are linking actress post to Pawan Singh

Akshara Singh: अक्षरा ने पवन सिंह को कहा धोखेबाज! फनी रील देख यूजर बोले- 'यह तो उनके ऊपर फिट बैठता है'

Mon, 06 Oct 2025 06:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Oct 2025 06:02 PM IST
सार

Akshara Singh Funny Video: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक फनी रील शेयर की है। इसमें वे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कटाक्षा कस करी हैं। नेटिजन्स उनके इस हालिया पोस्ट को भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
Akshara Singh Shares funny video on extramarital affair Netizens are linking actress post to Pawan Singh
अक्षरा सिंह-पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का नया गाना 'चल जाईब मायके' रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इस गाने का प्रमोशन कर रही हैं। मगर उन्होंने इसके लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने आज सोमवार को एक फनी रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसमें वे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तंज कसती दिख रही हैं। इसके जरिए उन्होंने अपने हालिया रिलीज गाने का जिक्र किया है। मगर, अक्षरा के इस वीडियो को यूजर्स पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षरा बोलीं- 'घर वाली, बाहर वाली'
शेयर किए गए वीडियो में अक्षरा सिंह भोजपुरी कॉमेडियन मिंटुआ के साथ नजर आ रही हैं। अक्षरा गुस्से में आग-बबूला होकर कहती हैं, 'अरे धोखेबाज! पहले से शादीशुदा होकर हमरा से ब्याह करे ला'। मिंटुआ कहते हैं, 'हम बहुत प्यार करते हैं'। अक्षरा कहती हैं, 'किससे मुझसे या उससे'? मिंटुआ जवाब देते हैं, 'घर में उससे और बाहर तुमसे'। अक्षरा कुर्सी लेकर मिंटुआ को मारने के लिए पीछे भागती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन लिखा है, 'घर वाली, बाहर वाली'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MINTUAA (@mintuaa_official)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन बोले- 'बहुत सही टाइमिंग है'
अक्षरा सिंह के इस वीडियो को लोग भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। नेटिजन्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो पवन सिंह के ऊपर फिट बैठता है'। एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को शेयर करने की टाइमिंग बहुत सही है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'किस-किसको लगता है कि पवन सिंह पर निशाना साधा जा रहा है'? बता दें कि एक वक्त था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर की चर्चा मीडिया की सुर्खियों में थी। दोनों का रिश्ता एक बुरे मोड़ पर जाकर खत्म हुआ।





विज्ञापन

Akshara Singh Shares funny video on extramarital affair Netizens are linking actress post to Pawan Singh
पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

पत्नी के साथ पवन सिंह का विवाद
पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवादों के चलते चर्चा में हैं। हाल ही में ज्योति सिंह एक्टर के आवास पर पहुंचीं थीं और फूट-फूटकर रोईं। पवन सिंह के घर पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज्योति ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, 'पवन सिंह हमारे सामने एक लड़की को होटल ले गए थे, पत्नी होने के नाते ये हम नहीं बर्दाश्त कर सकते हैं'। इस बीच जब अक्षरा ने यह मजेदार वीडियो डाला तो इसे नेटिजन्स पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed