फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Akshara Singh new song ladka ke dress is out music by raushan singh latest song goes viral on internet

Akshara Singh: अक्षरा सिंह का नया गाना 'लड़का के ड्रेस' फैंस को भाया, छोटी से प्रेम कहानी ने मोह लिया उनका मन

Wed, 21 Jun 2023 11:12 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 21 Jun 2023 11:12 AM IST
सार

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, आज भोजपुरी के बाद उनका मगही गाना 'लड़का के ड्रेस' रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Akshara Singh new song ladka ke dress is out music by raushan singh latest song goes viral on internet
लड़का के दिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी की मशहूर गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कोई भी नया गाना आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच जाता है। आज ही सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से एक नया गाना आया है। गाने की लाइन है ‘लड़का के ड्रेस’। अक्षरा हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती है। इस गाने को मगही भाषा में गाया गया है। अक्षरा सिंह के अपने इस गाने के द्वारा एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

प्रेमियों की कमेस्ट्री पर आधारित है गाना
अक्षरा सिंह के इस गाने में प्रेमी और प्रेमिका के नए जमाने के प्यार को बड़े ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें अक्षरा सिंह जिस लड़के से प्यार करती है वो उनसे मिलने नहीं जा पाती है। क्योकि घर पे उनके मम्मी- पापा रहते है। जिसके बाद लड़का अक्षरा सिंह को ‘लड़का के ड्रेस’ में आने के लिए कहता है। इस गाने में अक्षरा सिंह का नया लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडया ये गाना आते ही धमाल मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akshara Singh new song ladka ke dress is out music by raushan singh latest song goes viral on internet
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जबरदस्त है अक्षरा का ये गाना  
यह गाना अक्षरा के ऑफिसियल यूट्यूब से हुआ है, जो तेजी से वायरल होने लगा है। गाना एक बार फिर से अक्षरा स्टाइल में है, जो मगही भाषी लोगों के साथ उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है। अक्षरा सिंह का गाना 'लड़का के ड्रेस' को एक बेहद खूबसूरत रोमांटिक गाना है। इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है।

विज्ञापन

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का गाना 'लड़का के ड्रेस'के गीतकार अमन अलबेला हैं। इस गाने के संगीत निर्देशक रौशन सिंह हैं, जिनके साथ अक्षरा का कॉलेबरेशन लोगों में पहले भी पसंद किया जाता रहा है। इस गाने के निर्देशक आर्यन देव हैं। 

यह भी पढ़ें: 'टीवी एक्टर के टैग ने बर्बाद कर दिया करियर', संघर्ष के दिनों को यादकर भावुक हुए विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed