फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bhojpuri star pawan singh meets amit shah jp nadda bihar politics nitish kumar

Pawan Singh: 'असली खेल तो पवन भैया कर गए', कल तक विरोध में थे; आज अमित शाह से मिले; फोटो पर मिले गजब रिएक्शन्स

Tue, 30 Sep 2025 05:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 30 Sep 2025 05:18 PM IST
सार

Pawan Singh Meets Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुलाकात की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
bhojpuri star pawan singh meets amit shah jp nadda bihar politics nitish kumar
पवन सिंह-अमित शाह - फोटो : इंस्टाग्राम- @singhpawan999

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद बिहार की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)




पवन सिंह ने तस्वीर के साथ लंबा कैप्शन लिखते हुए कहा- 'जातिवादी राजनीति के पोषकों के दिल पर आज यह फोटो देखकर सांप लोट रहा होगा। लेकिन जिनके दिल में विकसित बिहार का सपना बसता है, वो कब तक एक-दूसरे से दूर रह सकते हैं।' उन्होंने आगे लिखा कि आज उनकी मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा से भी हुई और वहां उन्हें दिल से आशीर्वाद मिला। पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनाने में वह पूरी ताकत लगाएंगे।

तस्वीर पर फैंस की प्रतिक्रिया
पवन सिंह की अमित शाह, जेपी नड्डा के साथ इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस ने पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा- 'जिया हो भोजपुरिया राजा जी'। वहीं एक और यूजर ने पवन सिंह को टीआरपी किंग बताया।



 


बीजेपी के साथ जुड़ने पर पवन सिंह की प्रतिक्रिया
मीडिया ने जब पवन सिंह से सवाल किया कि वो बीजेपी के साथ जुड़ गए हैं तो इस पर उनका क्या कहना है। जवाब में पवन सिंह ने कहा- 'हम बीजेपी से अलग हुए ही कहा थे।'




क्या संकेत दे रही है मुलाकात?

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार से लेकर राजनीति में पावरफुल एंट्री करने वाले पवन सिंह का ये बयान साफ इशारा करता है कि वह खुद को जातिवादी राजनीति से अलग रखकर विकास की राजनीति की तरफ ले जाना चाहते हैं। अमित शाह से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में पवन सिंह बिहार की राजनीति में और बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: SSKTK: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से कम किए गए किसिंग सीन, इस शब्द को म्यूट के बाद मिली रिलीज की मंजूरी

पवन सिंह की पोजिशनिंग
पवन सिंह न केवल भोजपुरी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ लगातार मजबूत होती दिख रही है। बिहार में एनडीए की रणनीति में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। उपेंद्र कुशवाहा से उनकी मुलाकात इस बात का भी संकेत है कि पवन सिंह विभिन्न सियासी धड़ों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed