Shubh: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हटाए कैनेडियन रैपर शुभ के कॉन्सर्ट के पोस्टर, शो रद्द करने की उठाई मांग
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कॉन्सर्ट को कैंसिल करने की मांग की है। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं से सिंगर का पोस्टर भी उतार फेंका है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी रैपर व सिंगर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह का एक कॉन्सर्ट मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। यह शो कॉर्डेलिया क्रूज पर आयोजित होने वाली थी। इसे लेकर मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिष्टमंडल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कॉन्सर्ट को कैंसिल करने की मांग की है। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं से सिंगर का पोस्टर भी उतार फेंका है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सिंगर पर लगे ये आरोप
रैपर व सिंगर शुभ उर्फ शुभनीत सिंह पर आरोप है कि सिंगर ने खुले तौर पर सोशल मीडिया पर खालिस्तान का समर्थन किया था। कुछ दिनों पहले शुभ ने भारत का विकृत मानचित्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके तुरंत बाद शुभ का कॉन्सर्ट मुंबई में होने जा रहा है। पार्टी ने कॉन्सर्ट को निरस्त करने की मांग भी की है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हटाए कैनेडियन रैपर शुभ के कॉन्सर्ट के पोस्टर
गौरतलब है कि भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान समर्थक सिंगर शुभनित सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और उसकी सभी परफॉर्मेंस को निरस्त करने की मांग की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिंगर के पोस्टर्स को भी उतार फेंका है और शो के आयोजकों टीम इनोवेशन, परसेप्ट लिमिटेड और कॉर्डेलिया क्रूज को भी शो निरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। अब देखना है कि पुलिस सिंगर के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। वहीं, शुभ के फैंस को इस खबर से काफी झटका लगा है। एक तरफ पार्टी कॉन्सर्ट निरस्त करने की मांग कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ फैंस सोशल मीडिया पर सिंगर के समर्थन में उतर आए हैं।
Poonam Pandey: पूनम पांडे के घर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ सामान
शो रद्द करने की उठाई मांग
इस विरोध पर पार्टी अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के शत्रु और खालिस्तान समर्थकों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लोग किसी भी कीमत पर प्रदर्शन नहीं करने देंगे।