फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger vs Pathaan Shah Rukh Khan Salman Khan approved Siddharth Anand film script begin filming from March 2024

Tiger vs Pathaan: 'टाइगर वर्सेस पठान' की स्क्रिप्ट पर लगी मुहर, अगले साल फ्लोर पर आएगी सिद्धार्थ आनंद की फिल्म

Sat, 16 Sep 2023 02:56 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 16 Sep 2023 02:56 PM IST
सार

'टाइगर वर्सेस पठान' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा ने सलमान और शाहरुख को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है।

विज्ञापन
Tiger vs Pathaan Shah Rukh Khan Salman Khan approved Siddharth Anand film script begin filming from March 2024
शाहरुख खान,सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जवान की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। सिनेप्रेमियो को किंग खान और नयनतारा की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वहीं, दीपिका पादुकोण अपने कैमियो रोल से फैंस को दीवाना बना रही हैं। इस बीच एसआरके के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान से शाहरुख ने चार साल बाद बॉक्स ऑफिस कदम रखा था। फिल्म में भाईजान यानी सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे। दोनों खान की जोड़ी पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

विज्ञापन

Tiger vs Pathaan Shah Rukh Khan Salman Khan approved Siddharth Anand film script begin filming from March 2024
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर वर्सेस पठान' को लेकर बड़ा अपडेट
एक तरफ सलमान जहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर बिजी हैं। वहीं, दूसरी तरफ फैंस शाहरुख खान और सलमान खान की 'टाइगर वर्सेस पठान' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा ने दोनों सुपरस्टार्स को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger vs Pathaan Shah Rukh Khan Salman Khan approved Siddharth Anand film script begin filming from March 2024
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख-सलमान को पसंद आई स्क्रिप्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों मेगा-स्टार ने स्क्रिप्ट पर अपनी सहमति जताई है, जिसके बाद टाइगर बनाम पठान की स्क्रिप्ट लॉक हो गई है, जब से इस फिल्म की घोषणा हुई थी, तब से सिनेप्रेमी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख और सलमान के साथ बैठक की और उन्हें फिल्म के बारे में बताया। दोनों को फिल्म की कहानी पसंद आई और फिल्म अब मार्च में फ्लोर पर जाएगी।

Chal Man Vrindavan: दुनिया को वृंदावन की झलक दिखाने निकलीं ‘मीरा’, अनुराग ठाकुर ने लॉन्च की कॉफी टेबल बुक

विज्ञापन

Tiger vs Pathaan Shah Rukh Khan Salman Khan approved Siddharth Anand film script begin filming from March 2024
शाहरुख खान - फोटो : social media
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठवीं फिल्म
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'टाइगर वर्सेज पठान' एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म कबीर खान की एक था टाइगर , अली अब्बास जफर की टाइगर जिंदा है, सिद्धार्थ आनंद की वॉर और पठान और मनीष शर्मा की के बाद वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठवीं फिल्म होगी। 

यह भी पढ़ें-  Samantha Ruth Prabhu: सलमान खान संग रोमांस करती नजर आएंगी सामंथा? इस निर्देशक की फिल्म में जमेगी जोड़ी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed