Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhai Dooj 2026 From Saif Ali Khan Soha Ali Khan To Sonam And Harshvardhan Kapoor These Brother Sister Due Acti

भाई दूज: सैफ-साेहा से अनन्या-अहान तक, परदे पर छाई भाई-बहनों की यह जोड़ी, कोई सुपरस्टार तो कोई बना डायरेक्टर

Wed, 11 Nov 2026 06:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 06:30 AM IST
सार

  • भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
  • हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी कई भाई-बहन की जोड़ियां हैं, जो फिल्मों में काम करते हुए अपना नाम बना रही हैं।
  • इस लिस्ट में सारा अली खान, इब्राहिम से लेकर जोया अख्तर और फरहान तक शामिल हैं। 

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 From Saif Ali Khan Soha Ali Khan To Sonam And Harshvardhan Kapoor These Brother Sister Due Acti
भाई-बहनों की जोड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। आम परिवारों की तरह बॉलीवुड में भी भाई-बहनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्मी दुनिया में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिनमें भाई और बहन दोनों ही मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


इनमें से कोई फिल्मों में अभिनय कर रहा है, तो कोई कैमरे के पीछे रहकर सिनेमा को नई दिशा दे रहा है। आइए भाई दूज के खास मौके पर जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही भाई-बहनों की जोड़ियों के बारे में।
विज्ञापन
Trending Videos

Bhai Dooj 2026 From Saif Ali Khan Soha Ali Khan To Sonam And Harshvardhan Kapoor These Brother Sister Due Acti
सैफ अली खान-करीना-कुणाल-इनाया-सबा-सोहा-तैमूर और जेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sabapataudi
सैफ अली खान और सोहा अली खान
पटौदी परिवार के सैफ अली खान और सोहा अली खान बॉलीवुड के चर्चित भाई-बहनों में शामिल हैं। दोनों दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बच्चे हैं। दोनों ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

सैफ अली खान ने 1993 में फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'हम तुम', 'ओमकारा', 'रेस' और 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों में नजर आए।

दूसरी तरफ सोहा अली खान ने 2004 में फिल्म 'दिल मांगे मोर' से अभिनय की शुरुआत की। वह 'रंग दे बसंती', 'खोया खोया चांद' और 'तुम मिले' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों भाई-बहन ने अपनी-अपनी जगह बनाई है और फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

Bhai Dooj 2026 From Saif Ali Khan Soha Ali Khan To Sonam And Harshvardhan Kapoor These Brother Sister Due Acti
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी बॉलीवुड की नई पीढ़ी की चर्चित भाई-बहन की जोड़ी हैं। सारा ने 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'सिंबा', 'अतरंगी रे', 'जरा हटके जरा बचके', 'ऐ वतन मेरे वतन' और 'मेट्रो... इन दिनों' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

वहीं, इब्राहिम ने पहले करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद 2025 में फिल्म 'नादानियां' से बतौर अभिनेता अपना डेब्यू किया।

इसी साल वह 'सरजमीन' में भी दिखाई दिए। सारा और इब्राहिम की बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। सारा कई मौकों पर अपने छोटे भाई के लिए प्यार और समर्थन जाहिर कर चुकी हैं।

विज्ञापन

Bhai Dooj 2026 From Saif Ali Khan Soha Ali Khan To Sonam And Harshvardhan Kapoor These Brother Sister Due Acti
सोनम और हर्षवर्धन - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर
अनिल कपूर के बच्चे सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर भी बॉलीवुड के चर्चित भाई-बहन हैं। सोनम ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'रांझणा', 'भाग मिल्खा भाग', 'नीरजा', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में काम किया।

वहीं, हर्षवर्धन कपूर ने 2016 में फिल्म 'मिर्जिया' से डेब्यू किया। इसके बाद वह 'भावेश जोशी सुपरहीरो' और 'थार' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। दोनों ने अभिनय की दुनिया में अपने-अपने तरीके से पहचान बनाई है। सोनम जहां कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं, वहीं हर्षवर्धन ने लीक से हटकर किरदारों को चुनने की कोशिश की है।

Bhai Dooj 2026 From Saif Ali Khan Soha Ali Khan To Sonam And Harshvardhan Kapoor These Brother Sister Due Acti
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम
हुमा कुरैशी और साकिब सलीम की जोड़ी भी इस लिस्ट में खास जगह रखती है। दोनों सगे भाई-बहन हैं और मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। हुमा ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वह 'डेढ़ इश्किया', 'बदलापुर', 'जॉली एलएलबी 2' और वेब सीरीज 'महारानी' में नजर आईं।

दूसरी तरफ साकिब सलीम ने फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' से अभिनय की शुरुआत की। वह 'मेरे डैड की मारुति', 'हवा हवाई', 'रेस 3' और '83' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों भाई-बहन ने मिलकर प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा है। दोनों ने 'सेलिम सिब्लिंग्स' के नाम से अपना प्रोडक्शन बैनर शुरू किया और फिल्म 'डबल एक्सएल' के निर्माण से जुड़े रहे।

Bhai Dooj 2026 From Saif Ali Khan Soha Ali Khan To Sonam And Harshvardhan Kapoor These Brother Sister Due Acti
जोया अख्तर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, हनी ईरानी और शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फरहान अख्तर और जोया अख्तर
फरहान अख्तर और जोया अख्तर बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली भाई-बहनों में गिने जाते हैं। दोनों मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बच्चे हैं। फरहान अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक, निर्माता और गायक भी हैं। उन्होंने 'दिल चाहता है', 'लक्ष्य', 'डॉन' और 'रॉक ऑन!!' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई।

वहीं, जोया अख्तर ने निर्देशन की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई है। उन्होंने 'लक बाय चांस' से निर्देशन की शुरुआत की। इसके बाद 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो', 'गली बॉय' और 'द आर्चीज' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

दोनों भाई-बहन कई प्रोजेक्ट्स में साथ भी काम कर चुके हैं। फरहान ने जोया की फिल्म 'लक बाय चांस' में अभिनय किया था। इस जोड़ी की खासियत यह है कि दोनों ने सिनेमा के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित की है।

Bhai Dooj 2026 From Saif Ali Khan Soha Ali Khan To Sonam And Harshvardhan Kapoor These Brother Sister Due Acti
शाहिद कपूर और सनाह कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और सनाह कपूर
शाहिद कपूर और सनाह कपूर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। दोनों अभिनेता पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की संतान हैं। शाहिद कपूर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल हैं। उन्होंने 'इश्क विश्क' से अपने करियर की शुरुआत की और 'जब वी मेट', 'कमीने', 'हैदर', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसी फिल्मों में काम किया।

वहीं, उनकी बहन सनाह कपूर ने 2015 में फिल्म 'शानदार' से अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह अपने भाई शाहिद के साथ भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'खजूर पे अटके' और 'रामप्रसाद की तेरहवीं' जैसी फिल्मों में काम किया। सनाह भले ही शाहिद जितनी लोकप्रिय न हों, लेकिन उन्होंने भी अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed