फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengaluru Court extends judicial custody of actor Darshan And 16 others in murder case till August 1

Actor Darshan: मर्डर केस में दर्शन को राहत नहीं, कोर्ट ने 1 अगस्त तक बढ़ाई कन्नड़ अभिनेता की हिरासत

Thu, 18 Jul 2024 04:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 18 Jul 2024 04:56 PM IST
सार

रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन सहित अन्य 17 आरोपियों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। अदालत ने सभी की न्यायिक हिरासत 1 अगस्त तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Bengaluru Court extends judicial custody of actor Darshan And 16 others in murder case till August 1
एक्टर दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेणुकास्वामी मर्डर केस के आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को अदालत से अभी राहत नहीं मिली है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बंगलुरू की एक कोर्ट ने गुरुवार को दर्शन, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा व अन्य 15 आरोपियों की कस्टडी बढ़ा दी है। दर्शन सहित अन्य आरोपी अभी 1 अगस्त तक न्यायकि हिरासत में रहेंगे। दर्शन और पवित्रा सहित सभी 17 आरोपियों को बंगलुरू और तुमकुरु जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां वे बंद हैं। आज उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त हो रही थी, लेकिन अदालत ने इसे बढ़ाकर 1 अगस्त तक कर दिया है।

विज्ञापन


सरकारी वकील ने दी यह दलील
वकील ने विशेष सरकारी वकील ने तर्क दिया कि अभियुक्त को रिहा करने से चल रही जांच में बाधा आ सकती है। वकील की ओर से दलील दी गई कि इस मामले में अभी अधिक विवरण एकत्र करने की आवश्यकता है। अभियोजन पक्ष ने अभियुक्त द्वारा तकनीकी, भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्य को नष्ट करने के कथित प्रयासों को उजागर किया, जो कानून के प्रति उपेक्षा को दर्शाता है।
विज्ञापन

Janhvi kapoor: जान्हवी कपूर हुईं अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट्स का दावा- फूड पॉइजनिंग का हुईं हैं शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण सबूत हो सकते हैं नष्ट
अभियोजक ने आगे बताया कि आरोपियों से 83.65 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे और उन्होंने अपराध से पहले, उसके दौरान और बाद में विभिन्न व्यक्तियों से संपर्क करने के लिए अलग-अलग नामों से पंजीकृत कई सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था। अभियोजन पक्ष ने जोर देकर कहा कि जमानत देने से महत्वपूर्ण सबूत नष्ट हो सकते हैं। 
Stree 3: 'स्त्री 3' के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, ट्रेलर लॉन्च पर दिनेश विजन का बड़ा खुलासा

नाले के पास मिला था शव
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे नाराज होकर दर्शन ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। रेणुकास्वामी का शव 9 जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक स्टॉर्मवॉटर नाले के पास मिला था। चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को यहां आर आर नगर में एक शेड में इस बहाने से बुलाया था कि अभिनेता उससे मिलना चाहता है। इसी शेड में उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।
Stree 2 Trailer Launch: क्या जल्द शादी करने वाली हैं श्रद्धा? सवाल पर अभिनेत्री ने कहा- जब दुल्हन बनना होगा...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed