'साड़ी में अच्छी लगती हो....', बंगाली एक्टर रिजु बिस्वास को तारीफ करना पड़ा भारी; पुलिस में शिकायत दर्ज
Riju Biswas Saree Controversy: बंगाली एक्टर रिजु बिस्वास के खिलाफ उनकी एक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर चैट के दौरान एक महिला को तारीफ भरा मैसेज भेजा, 'साड़ी में अच्छी लगती हो'। मगर, देखते ही देखते इस पर विवाद शुरू हो गया और अब बात पुलिस थाने तक पहुंच गई है। जानिए पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संवाद का नया माध्यम बनकर उभरा है। यहां लोगों के बीच दोस्ती होती हैं। विचार साझा होते हैं। असहमतियां होती हैं और इसी में कुछ बेहतर हो तो तारीफ भी कर दी जाती है। मगर, सोशल मीडिया पर कथित तारीफ भरा मैसेज भेजने के चक्कर में बंगाली एक्टर रिजु बिस्वास के खिलाफ शिकायत हो गई है। दरअसल, मामला यह है कि रिजु ने एक महिला को यह मैसेज भेजा। उसने सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया। देखते ही देखते ऐसे स्क्रीनशॉट की बाढ़ आ गई। रिजु ने कई महिलाओं को यह मैसेज भेजा था।
एक्टर पर लगे हैं ये आरोप
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कोलकाता की कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि बंगाली टेलीविजन अभिनेता रिजु बिस्वास ने उन्हें अनचाहे मैसेज भेजे हैं, जिनमें अक्सर यह टिप्पणी की जाती है कि 'वे साड़ी में अच्छी लगती हैं'। रिजु पर सैंकड़ों महिलाओं को व्हॉट्सएप और सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर 'फ्लर्ट' करने और उन्हें परेशान करने का आरोप है।
कैसे खुली रिजु बिस्वास की पोल?
रिजु पर ये आरोप तब सामने आए जब एक महिला ने बिस्वास से मिले डायरेक्ट मैसेज के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर साझा किए। इसके बाद अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह के अनुभव ऑनलाइन पोस्ट किए।
एक्टर ने माना कि मैसेज भेजे
37 वर्षीय अभिनेता ने संदेश भेजने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने खुद ये मैसेज भेजे थे, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उनके इरादे गलत नहीं थे। उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, 'मुझे झूठ बोलना पसंद नहीं है। मैं ये मैसेज भेजता हूं, लेकिन किसी की तारीफ करने में क्या हर्ज है? यह कहना कि कोई साड़ी में अच्छी लग रही है। एक साधारण तारीफ है। मैं तो अपनी मां से भी यही कहता हूं'।
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
पोस्ट और सार्वजनिक आलोचना के बाद, बिस्वास ने भी 'उत्पीड़न' और 'निजता के उल्लंघन' का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। स्क्रीनशॉट साझा करने वालों में मॉडल, ब्लॉगर, इन्फ्लुएंस और कामकाजी पेशेवर शामिल हैं। एक न्यूट्रशनिस्ट ने 2019 का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें बिस्वास का एक ऐसा ही मैसेज था, जो कथित तौर पर सुबह 4:09 बजे भेजा गया था। इसी तरह एक अन्य महिला ने 2017 का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। रिजु की आलोचना पर कुछ फैंस उनके पक्ष में भी आए हैं। वहीं, कुछ खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस संबंध में काफी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। लोग लिख रहे हैं, 'वह कॉपी पेस्ट मिशन पर थे'।
View this post on Instagram