बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 की उम्र में निधन, शूट के दौरान डूबने से हुआ दुखद हादसा
Rahul Arunoday Banerjee: बंगाली फिल्म 'चिरोदिनी तुमि जे आमार' के अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाली फिल्म 'चिरोदिनी तुमि जे आमार' के अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया। वह ओडिशा के तलसारी बीच में एक शूट के दौरान डूबने की घटना का शिकार हुए और बाद में अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस वजह से हुआ निधन
न्यूज 18 के अनुसार, राहुल के को-एक्टर भास्कर बनर्जी ने बताया कि शूट के बाद बाकी टीम लंच के लिए चली गई थी, लेकिन राहुल कुछ बचे हुए सीन शूट करने के लिए वहां रुके थे। इस बीच ये हादसा हो गया। वहीं पूर्व मिदनापुर पुलिस ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतिष बिस्वास ने कहा कि डूबना प्रारंभिक कारण है, हालांकि मामले की जांच जारी है।
'चिरोदिनी तुमि जे आमार' से मिली थी पहचान
राहुल बनर्जी को सबसे ज्यादा पहचान 2008 की हिट फिल्म 'चिरोदिनी तुमि जे आमार' से मिली थी, जिसने उन्हें बंगाली दर्शकों के बीच पॉपुलर बनाया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काम किया। उन्होंने सहज कथा जैसे शो में भी काम किया, जो दर्शकों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ाने में मददगार साबित हुआ।
राहुल का पारिवारिक जीवन
राहुल बनर्जी के निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने अपनी ऑन-स्क्रीन को-स्टार प्रियंका सरकार से शादी की थी। दोनों का एक बेटा सहोझ है। कपल 2017 में अलग हो गया था, लेकिन 2023 में बेटे की परवरिश के लिए दोबारा साथ आ गया।
राहुल का फिल्मी करियर
राहुल बनर्जी को 2008 की फिल्म ‘चिरोदिनी तुमि जे आमार’ से सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘लव सर्कस’, ‘शोनो मों बोली तोमाय’, ‘ना हन्न्यते’, ‘कागोजेर बौ’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो और वेब सीरीज में भी अभिनय किया।