फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bengali Actor And Politician Joy Banerjee Passes Away Due To Illness He Was Suffering From Diabetes

Joy Banerjee: अभिनेता और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी का निधन, सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में हुए थे भर्ती

Mon, 25 Aug 2025 01:57 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 25 Aug 2025 01:57 PM IST
सार

Joy Banerjee Death: बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में उस समय मातम पसर गया जब अभिनेता और बीजेपी नेता जॉय बनर्जी का आज सुबह निधन हो गया। वो कई फिल्मों का हिस्सा रहे थे।

विज्ञापन
Bengali Actor And Politician Joy Banerjee Passes Away Due To Illness He Was Suffering From Diabetes
जॉय बनर्जी - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता और भाजपा नेता जॉय बनर्जी का आज निधन हो गया। उन्होंने सोमवार सुबह 11:35 बजे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित थे। वह एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी सक्रिय थे और दो बार भाजपा के टिकट पर सांसदी का चुनाव भी लड़ चुके थे।

विज्ञापन

काफी वक्त से चल रहे थे बीमार
जानकारी के मुताबिक, अभिनेता काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। वो कई वर्षों से डायबिटीज से भी पीड़ित थे। बनर्जी को 15 अगस्त को सांस लेने में गंभीर तकलीफ के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित थे। उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई और पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Dil Madharaasi: एआर मुरुगदास की फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखए शिवकार्तिकेयन

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार बीजेपी से लड़ा लोकसभा चुनाव
अभिनेता जॉय बनर्जी ने 80 और 90 के दशक के मैटिनी आइडल के रूप में टॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं। इनमें 'हीरक जयंती' (1990), 'मिलन तिथि' (1985), 'नागमती' (1983) और 'चॉपर' (1986) शामिल हैं। एक्टिंग से ब्रेक के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था और साल 2014 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर बीरभूम से लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनावी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने मौजूदा सांसद और टॉलीवुड अभिनेत्री शताब्दी रॉय के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

इसके बाद 2019 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सांसद सजदा अहमद के खिलाफ फिर भाजपा उम्मीदवार के रूप में उलुबेरिया से लोकसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, यहां भी उन्हें हार का ही मुंह देखना पड़ा। इसके बाद नवंबर 2021 में अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि वह अब भाजपा का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी में उपेछा का शिकार होने का आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed