फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   before toxic yash films box office collection from mr and mrs ramchari to kgf and kgf 2

छह फिल्में जिन्होंने यश को बनाया सुपरस्टार, ‘टॉक्सिक’ से पहले इन फिल्मों से की बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश

Wed, 26 Aug 2026 11:14 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Aug 2026 11:14 AM IST
सार

 Yash Films Box Office Collection:  फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यश अब सिर्फ साउथ सिनेमा के एक्टर नहीं रहे। वह एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि यश के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी थीं?

विज्ञापन
before toxic yash films box office collection from mr and mrs ramchari to kgf and kgf 2
यश - फोटो : अमर उजला

विस्तार

यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साउथ से लेकर नार्थ तक के फैंस की एक्टर के प्रति दीवानगी दिखाई दे रही है। केजीएफ से पैन इंडिया स्टार बन चुके यश की बाकि फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।

विज्ञापन

before toxic yash films box office collection from mr and mrs ramchari to kgf and kgf 2
किराताका में यश - फोटो : सोशल मीडिया

किराताका 

फिल्म ‘किराताका’ 2010 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक कन्नड़ रोमांटिक कॉमेडी एक्शन फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन प्रदीप कुमार ने किया था। फिल्म में  यश और ओविया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म तमिल फिल्म कलवानी (2010) का रीमेक है। फिल्म लगभग 50 लाख रुपये के बजट में बनी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने  2011 में 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

before toxic yash films box office collection from mr and mrs ramchari to kgf and kgf 2
फिल्म 'ड्रामा' में यश - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रामा

फिल्म ‘ड्रामा’ 2012 में रिलीज हुई कन्नड़ भाषी फिल्म थी। ‘ड्रामा’ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन योगराज भट ने किया था। फिल्म की कास्ट में यश, राधिका पंडित, सतीश नीनासम और सिंधु लोकनाथ शामिल थे। फिल्म में अभिनेता अंबरीश कैमियो भूमिका में नजर आए थे। 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन

before toxic yash films box office collection from mr and mrs ramchari to kgf and kgf 2
फिल्म 'गूगली' में यश - फोटो : सोशल मीडिया

गूगली 
फिल्म ‘गूगली’ 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी थी। फिल्म का निर्देशन पवन वाडेयार ने निर्देशित किया था। फिल्म का निर्माण जयन्ना कंबाइन्स ने किया था। फिल्म में  यश और कृति खरबंदा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अनंत नाग, सुधा बेलावड़ी, दीपू, अशोक शर्मा, नीनासम अश्वथ और साधु कोकिला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये कमाए थे

before toxic yash films box office collection from mr and mrs ramchari to kgf and kgf 2
फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज रामचारी' में यश - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर और मिसेज रामचारी 

फिल्म मिस्टर और मिसेज रामचारी 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म यश के जीवन की सबसे महत्तवपूर्ण फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन संतोष आनंदराम थे। फिल्म की कास्ट में यश और राधिका पंडित मुख्य भूमिकाओं में थे। श्रीनाथ, अच्युत कुमार, मालविका अविनाश फिल्म में सहायक भूमिकाओं में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म यश के जीवन की सबसे पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।

before toxic yash films box office collection from mr and mrs ramchari to kgf and kgf 2
फिल्म 'केजीएफ' - फोटो : इंस्टाग्राम @thenameisyash

केजीएफ 
फिल्म केजीएफ 2018 में रिलीज हुई थी। यश की फिल्में हिट हो रही थीं। मगर उन्हें कन्नड़ सिनेमा के बाहर पहचान नहीं मिल रही थी। इस फिल्म ने यश का परिचय हिंदी और अन्य भाषा के दर्शकों से भी करा दिया था। सिनेमाघरों और ओटीटी पर फिल्म ने तबाही मचा दी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 करोड़ के रुपये के बजट में बनी थी। बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म ने नौ हफ्तों में कुल 228 करोड़ रुपये कमाये थे।

before toxic yash films box office collection from mr and mrs ramchari to kgf and kgf 2
‘केजीएफ 2’ में यश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

केजीएक 2

फिल्म ‘केजीएक 2’ 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त अहम भूमिकाओं में थी। केजीएफ चैप्टर 2 ने 2022 में दुनिया भर में 1,215.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की भारत में कमाई  1,000.85 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं विदेशों में 214.15 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन  434.70 करोड़ रुपये रहा। केजीएफ 2 का बजट 100 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed