फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Before Salman Khan Sikandar Bollywood Legacy of Films With the Same Name

Sikandar: सलमान की ‘सिकंदर’ से पहले भी बॉलीवुड में बन चुकी हैं इस नाम पर फिल्में, आइए देखें लिस्ट

Mon, 24 Mar 2025 10:18 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 24 Mar 2025 10:18 AM IST
सार

Sikandar: सलमान खान की ‘सिकंदर’ से पहले भी बॉलीवुड में इस नाम की कई फिल्में बन चुकी हैं। आइए जानते हैं वो फिल्म कब बनी हैं और कौन सी हैं?

विज्ञापन
Before Salman Khan Sikandar Bollywood Legacy of Films With the Same Name
सिकंदर पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

23 मार्च को सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। अभिनेता के फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। यह फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह पहली बार नहीं है कि ‘सिकंदर’ टाइटल वाली कोई फिल्म रिलीज हो रही है। इससे पहले भी कई सारी इस नाम की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आइए आज इस नाम वाली और इससे मिलते-जुलते नाम वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन


सिकंदर (1941)
साल 1941 में सोहराब मोदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने ‘सिकंदर महान’ की भूमिका निभाई थी। कहानी 326 ईसा पूर्व में सेट की गई थी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता की राहें हुईं जुदा, इन कलाकारों के ब्रेकअप भी लंबे वक्त तक रहे याद
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदर-ए-आजम (1965)
‘सिकंदर महान’ पर आजादी के बाद भी एक फिल्म बनी। साल 1965 में इस फिल्म का निर्देशन केदार कपूर ने किया था। फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, दारा सिंह और मुमताज जैसे दिग्गजों ने अभिनय किया था।


यह खबर भी पढ़ें: Pushpa: सामंथा से पहले इस अभिनेत्री को ऑफर हुआ था पुष्पा का स्पेशल सॉन्ग, रॉबिनहुड में दिखेगा जबर्दस्त अंदाज


जो जीता वही सिकंदर (1992)
साल 1992 में मंसूर खान के निर्देशन में ‘जो जीता वही सिकंदर’ नाम की फिल्म बनाई गई, जिसमें आमिर खान, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी, पूजा बेदी, मामिक सिंह और कुलभूषण खरबंदा ने प्रमुख भूमिका निभाई। फिल्म का निर्माण नासिर हुसैन ने किया था।

 
सिकंदर (2009)
निर्देशक पीयूष झा ने साल 2009 में एक क्राइम ड्रामा फिल्म बनाई, जिसका टाइटल उन्होंने ‘सिकंदर’ दिया। फिल्म में फिल्म में परजान दस्तूर ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि आर. माधवन , संजय सूरी और आयशा कपूर प्रमुख किरदारों में नजर आए हैं।


सिकंदर का मुकद्दर (2024)
बीते साल नीरज पांडे ने ‘सिकंदर का मुकद्दर’ नाम की थ्रिलर फिल्म का निर्देशन किया, जिसमें जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, राजीव मेहता और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed