फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Befor releasing Jaat Sunny Deol disclose why he was in fear before making Gadar 2

Sunny Deol: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल ने किया खुलासा, 'गदर 2' बनाने से डरे थे एक्टर

Wed, 02 Apr 2025 06:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

Sunny Deol on Gadar 2: सनी देओल जल्द ही 'जाट' फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वह 'गदर 2' करने से डर रहे थे। आइए जानते हैं इसकी क्या वजह थी।

विज्ञापन
Befor releasing Jaat Sunny Deol disclose why he was in fear before making Gadar 2
जाट में दिखेगा सनी का दमदार एक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol

विस्तार

सनी देओल काफी दिनों के बाद 'गदर 2' से बड़े पर्दे पर वापस आए थे। उनके साथ अमीशा पटेल थीं। फिल्म को अच्छी कामयाबी मिली। फिल्म ने हिंदी सिनेमा में अच्छी कमाई की। हाल ही में एक इंटव्यू में सनी देओल ने कुबूल किया कि वह इस फिल्म को बनाते हुए डर रहे थे। 
विज्ञापन

गदर 2 बनाने से डर रहे थे सनी देओल
सनी देओल ने कोमल नहता से बातचीत में बताया "गदर 2 बनाने से पहले बहुत डर रहा था क्योंकि वो फिल्म का एक प्यारापन था, एक खूबसूरती थी जो लोगों के दिलों में बैठी हुई थी। दूसरी फिल्म, उसका पार्ट टू करूं, कहीं उसके अंदर गलत हो गया तो लोगों ने जिस चीज का मजा लिया कहीं वो खराब न हो जाए।"
यह खबर भी पढ़ें: Actors: सलमान से लेकर अभिषेक तक इन कलाकरों ने अपने पिता के साथ किया काम, खूब मिली शोहरत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Befor releasing Jaat Sunny Deol disclose why he was in fear before making Gadar 2
'जाट' फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल ने पहली वाली फिल्म की तरह दूसरी को भी बनाया
सनी देओल ने आगे बताया "मैं उस डर से आगने नहीं बढ़ रहा था लेकिन जब कहानी सुनी... अच्छी बात फिल्म की ये है कि हमने वही कैरेक्टर्स को, उसी जमाने को, उसी तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाया। हमने उस पर आज के जमाने का कुछ थोपने की कोशिश नहीं की। वर्ना वो हमारे चेहरे पर गिरती।"
यह खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'यही जीवन है'
 
विज्ञापन

जाट में नजर आएंगे सनी देओल
गदर 2 की कामयाबी के बाद सनी देओल अपनी नई फिल्म 'जाट' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज हुआ है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है। फिल्म में सनी देओल और रणदीप हुडा के बीच मुकाबला दिखाया गया है। ट्रेलर में भावनात्मक क्षण और भयंकर एक्शन के दृश्य भी हैं।

जाट फिल्म के बारे में
ये पहली बार है जब सनी देओल और रणदीप हुड्डा एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा सनी देओल के अपोजिट हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, रेजिना कॅसेंड्रा हैं। फिल्म 10 अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed