फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Beef Party Was Held Khalistanis presented pakistani Cricketer Danish Kaneria slams Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाया ऋतिक पर आरोप, कहा- एक्टर के इवेंट में हुई बीफ पार्टी, कार्रवाई हो

Tue, 29 Apr 2025 06:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Apr 2025 06:10 PM IST
सार

Danish Kaneria on Hrithik Roshan: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने ऋतिक रोशन पर बड़ा इल्जाम लगाया है और गृह मंत्रालय से गुजारिश की है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Beef Party Was Held Khalistanis presented pakistani Cricketer Danish Kaneria slams Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन, दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन पर बड़ा इल्जाम लगाया है। दानिश ने ऋतिक के हाल ही में अमेरिका में किए गए प्रदर्शन की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है। कनेरिया ने आरोप लगाया है कि ऋतिक ने एक ऐसे कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जिसमें चरमपंथी और खालिस्तानी समूहों से जुड़े लोग शामिल थे।
विज्ञापन

दानिश कनेरिया ने ऋतिक पर लगाया इल्जाम
दानिश ने सोशल मीडिया पर इल्जाम लगाया कि इवेंट के दौरान 'बीफ पार्टी' की गई और हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया। उन्होंने गायक शान के बारे में चिंता जाहिर की जो कथित तौर पर अगले महीने इसी ग्रुप के साथ परफॉर्म करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश कनेरिया ने गृह मंत्रालय से की कार्यवाई की गुजारिश
ऋतिक रोशन के शो के बारे में कनेरिया ने एक्स पर लिखा 'उन्होंने उन खालिस्तानी चरमपंथियों के साथ प्रस्तुति दी जिन्हें भारतीय सरकार ने बैन कर दिया है। 'बीफ' पार्टी की गई जिसमें हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया। गायक शान भी इसी ग्रुप के साथ अगले महीने परफॉर्म करने वाले हैं। मैं भारतीय गृह मंत्रायल से गुजारिश करता हूं कि इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।'
Kesari Veer Trailer: जारी हुआ 'केसरी वीर' का दमदार ट्रेलर, योद्धा बन कर लड़े सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली
 
विज्ञापन

ऋतिक और शान की तरफ से नहीं आया कोई बयान
कनेरिया के इल्जाम लगाने के बाद ऋतिक रोशन और शान की तरफ से कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
दानिश कनेरिया हिंदू हैं और मूल रूप से गुजराती हैं। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे हिंदू हैं।
Sitaare Zameen Par: तय समय पर रिलीज नहीं होगा 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर, इस वजह से लिया गया फैसला
 

ऋतिक के इवेंट की हुई थी किरकिरी
इसी महीने की शुरूआत में कई यूजर्स ने कहा था कि ऋतिक के इवेंट में बहुत खराब प्रबंधन था। इस इवेंट के लिए लोगों ने 1.2 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन ऋतिक के साथ उन्हें एक भी तस्वीर नहीं मिल पाई थी। जहां पर ऋतिक का प्रोग्राम हुआ था वहां बीफ और शराब की बिक्री की वीडियो वायरल हुई थीं। इसके बाद ऋतिक को यूजर्स के गुस्से का भी सामना करना पड़ा था। रंगोत्सव नाम का यह कार्यक्रम रामनवमी के मौके पर ह्यूस्टन में आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed