फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BB OTT2 Weekend Ka Vaar Salman exposed Manisha Rani lashes her for Abhishek Malhan Aashika Bhatia love angle

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने खोल दी मनीषा रानी की पोल, वीडियो दिखा जमकर लगाई क्लास

Sun, 23 Jul 2023 10:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 23 Jul 2023 10:07 AM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' लेटेस्ट वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने मनीषा रानी की पोल खोलते हुए उनकी जमकर क्लास लगाई है।
 

विज्ञापन
BB OTT2 Weekend Ka Vaar Salman exposed Manisha Rani lashes her for Abhishek Malhan Aashika Bhatia love angle
मनीषा रानी-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। फैंस इस शो को बेशुमार प्यार दे रहे हैं, यही कारण रहा कि बीते दिन इसके फिनाले को निर्धारित समय से दो सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया। वहीं, लेटेस्ट 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई है। इनमें एक नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी का भी शामिल है। मनीषा को डांट पड़ने से पूरा घर दंग रह गया। 

विज्ञापन

जिया शंकर पर भड़के सलमान

'वीकेंड का वार' एपिसोड की शुरुआत सलमान खान ने कंटेस्टेंट जिया शंकर की क्लास लगाने से की। सलमान ने जिया के जरिए एल्विश यादव को पानी में हैंडवॉश मिलाकर दिए जाने की आलोचना की। साथ ही होस्ट ने एक्ट्रेस को डांट लगाते हुए यह तक कह दिया कि उन्होंने एल्विश के विश्वास का मजाक उड़ाया और बेशर्मी से इस पर हंसीं भी। सलमान ने जिया को एल्विश से माफी तक मांगने को कहा। 

विज्ञापन


Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के साथ जमेगी रश्मिका मंदाना की जोड़ी? अनीस बज्मी की फिल्म के नाम से भी उठा पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा रानी की खोली पोल

जिया को समझाने के बाद सलमान खान, मनीषा रानी पर आए और उनसे पूछा कि क्या आपने 'बिग बॉस' के पिछले सीजन देखे हैं। मनीषा ने जवाब दिया कि 'बिग बॉस' उनका पसंदीदा शो रहा है। फिर सलमान ने आगे पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि बिग बॉस की क्रिएटिव टीम अक्षम है, क्योंकि वह घर में कंटेंट बना रही हैं, और लव एंगल की स्क्रिप्टिंग कर रही हैं। पहले तो मनीषा को समझ नहीं आया तो सलमान ने दो वीडियो क्लिप चला दीं। पहले वीडियो में, आशिका भाटिया को अभिषेक मल्हान के साथ कुछ हल्के-फुल्के पल बिताते हुए कैद किया गया था। दोनों स्क्रीन पर प्यारे लग रहे थे, और निर्माताओं ने फुटेज में एक रोमांटिक ट्रैक जोड़ा। हालांकि, यह उभरती केमिस्ट्री मनीषा की योजना का एक हिस्सा थी, और इसका खुलासा दूसरे वीडियो में हुआ।



Rakesh Roshan: राकेश रोशन करने जा रहे डॉक्यूमेंट्री का निर्माण? अपने ही परिवार की कहानी बयां करेंगे डायरेक्टर

सलमान की आशिका को सलाह 

सलमान ने एक और क्लिप चलाने के लिए कहा, जिसमें आशिका और मनीषा की बातचीत सुनने को मिली। यह दिखाने के बाद सलमान ने मनीषा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि शो को स्क्रिप्ट या नकली प्रेम कहानी की जरूरत नहीं है, और बेहतर होगा कि वह अपने खेल पर ध्यान दें। सलमान ने आशिका को सलाह दी कि वह मैच्योर बिहेव करना शुरू करें और इतनी आसानी से किसी के बहकावे में न आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed