Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के साथ जमेगी रश्मिका मंदाना की जोड़ी? अनीस बज्मी की फिल्म के नाम से भी उठा पर्दा
शाहिद कपूर और अनीस बज्मी की अपकमिंग फिल्म के नाम से पर्दा उठ गया है। साथ ही इसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के नजर आने की खबरें हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहिद कपूर ने हाल ही में वेब सीरीज 'फर्जी' से अपना ओटीटी डेब्यू किया। इस सीरीज को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया, और रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इसके दूसरे सीजन पर भी काम शुरू होगा। इतना ही नहीं शाहिद कपूर एक्शन-कॉमेडी जॉनर के चैंपियन अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में भी नजर आएंगे। अनीस-शाहिद की सहयोग वाली इस मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही इसके नाम से भी पर्दा उठा दिया गया है।
शाहिद-अनीस की फिल्म का नाम रिवील
रिपोर्ट की मानें तो, शाहिद कपूर और अनीस बज्मी के सहयोग वाली इस मूवी का नाम 'एक साथ दो दो' होगा। टाइटल फिल्म में शाहिद की दोहरी भूमिका पर आधारित है। वहीं, इस प्रोजेक्ट में एक्टर के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के नजर आने की खबरें हैं। टाइटल के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि इसे 1.7.22 के रूप में भी पढ़ा जा सकता है, जो कहानी में बहुत महत्व रखता है।
Rakesh Roshan: राकेश रोशन करने जा रहे डॉक्यूमेंट्री का निर्माण? अपने ही परिवार की कहानी बयां करेंगे डायरेक्टर
'एक साथ दो दो' का शूटिंग शेड्यूल
'एक साथ दो दो' को लेकर जानकारी है कि निर्माता राजस्थानी हवेली के विशेष रूप से डिजाइन किए गए सेट में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, 'फिल्म का एक हिस्सा राजस्थानी गांव पर आधारित है। मानसून के बाद, टीम एक व्यापक कार्यक्रम के लिए रेगिस्तानी राज्य का रुख करेगी। दूसरे शेड्यूल के बाद रश्मिका यूनिट में शामिल हो जाएंगी।'
Bawaal: ‘बवाल’ से पहले इस फिल्म में वरुण को लेना चाहते थे नितेश, सिनेमाघरों में रिलीज पर विशेषज्ञों की राय
अनीस बज्मी का वर्कफ्रंट
अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म वर्ष 2022 की हॉरर-कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' थी, जिसमें कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई, और इसने लगभग 266.88 करोड़ की कमाई की, जो वर्ष 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई।