फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bangladeshi adult film star Arohi Barde Alias Banna Shaikh arrested by Thane police in fake passport case

Arohi Barde: बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार आरोही बर्डे फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 26 Sep 2024 11:06 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 26 Sep 2024 11:06 PM IST
सार

बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गई हैं। आरोही को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Bangladeshi adult film star Arohi Barde Alias Banna Shaikh arrested by Thane police in fake passport case
बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख फर्जी पासपोर्ट मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गई हैं। आरोही को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एडल्ट फिल्म स्टार पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। दरअसल, उनके जरिए जमा किए गए दस्तावेज नकली निकले और इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया। उनके ऊपर आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

आरोही बर्डे की मुश्किलें बढ़ीं

हिल लाइन पुलिस स्टेशन ने ये कार्रवाई आई.ओ.-पीएसआई संग्राम मालकर द्वारा आरोही बर्डे उर्फ बन्ना शेख के पासपोर्ट के लिए दिए गए दस्तावेजों को फेक घोषित किए जाने के बाद की। बांग्लादेशी एडल्ट फिल्म स्टार को कुछ वक्त पहले वेश्यावृत्ति के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। आरोही फर्जी दस्तावेजों पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ रह रही थीं। पुलिस अब अन्य की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


Devara: 'देवरा पार्ट 1' की रिलीज से पहले राम चरण ने भाई जूनियर एनटीआर को दी शुभकामना, टीम के नाम लिखा खास नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चार अन्य की भी तलाश     

पुलिस को अंजलि राजाराम पाटिल उर्फ रूबी शेख की तलाश है, जो आरोही बर्डे की मां हैं। रविंद्र अरविंद बर्डे उर्फ रियाज शेख उनके भाई हैं और तीसरा शख्स ऋतु अरविंद बर्डे उर्फ मोनी शेख है। इन तीनों सदस्यों के अलावा पुलिस को उस शख्स की भी तलाश है जिसने पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसका नाम अरविंद शामराव बर्डे है। भारतीय नागरिकता का गलत इस्तेमाल करने की वजह से आरोही बर्डे की मुश्किलें बढ़ना लाजमी है। जानकारी हो कि एडल्ट फिल्म स्टार ने कुछ वक्त पहले दो लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था, जो पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा था। 


Stree 2 Collection: धीमी हुई 'स्त्री 2' की रफ्तार, 43वें दिन लाखों में सिमटी राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed