फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Badshah clarifies to his controversial comments on pop singer dua lipa

Badshah: सिंगर दुआ लीपा पर विवादित टिप्पणी करने के बाद बादशाह ने दी सफाई, बोले- ‘किसी महिला के लिए इससे…’

Sun, 08 Jun 2025 03:14 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 08 Jun 2025 03:14 PM IST
सार

Badshah Controversy: हाल ही में बादशाह ने सिंगर दुआ लीपा पर एक विवादित टिप्पणी की थी। अब उन्होंने इस मामले पर सफाई दी है। 

विज्ञापन
Badshah clarifies to his controversial comments on pop singer dua lipa
बादशाह और दुआ लीपा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते दिनों रैपर बादशाह ने एल्बानियन सिंगर दुआ लीपा पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही बादशाह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं, क्योंकि नेटिजंस उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। हालांकि, अब रैपर ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है और कहा कि किसी महिला के लिए इससे सुंदर तारीफ नहीं हो सकती है। आइए जानते हैं उन्होंंने क्या सफाई दी है। 

विज्ञापन


बादशाह ने क्या सफाई दी? 
सिंगर दुआ लीपा के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के बाद से नेटिजंस बादशाह पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और उनकी सोच घिनौनी बता रहे हैं। अब उन्होंने इस मामले पर एक और ट्वीट करते हुए सफाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘मुझे लगता है एक महिला, जिसकी आप वाकई प्रशंसा करना चाहते हैं, उसकी तारीफ में आप उनके लिए ये कामना कर सकते हैं कि वो आपके बच्चे की मां बनें। इससे सुंदर तारीफ किसी भी औरत के लिए और क्या होगी। मेरी सोच नहीं, तुम्हारी असली सोच सामने आई है।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Badshah: बादशाह ने इस पॉप सिंगर को लेकर की विवादित टिप्पणी, रैपर पर भड़के नेटिजंस; बोले- घिनौना..


क्या है पूरा मामला?
बीते शुक्रवार यानी कि 6 जून को रैपर बादशाह ने अपने एक्स अकाउंट पर एल्बानियन सिंगर दुआ लिपा के बारे में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए दुआ लीपा लिखा था। इस ट्वीट पर एक यूजर ने पूछा कि क्या आप पॉप सिंगर के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। इसके जवाब  में बादशाह ने कहा कि वो सिंगर के साथ बच्चे पैदा करना चाहता हैं। इस टिप्पणी के आते ही नेटिजंस ने बादशाह की सोच को बहुत गिरी हुए बताते हुए कमेंट बॉक्स में उनकी खूब आलोचना की। 

एक नजर बादशाह और दुआ लीपा के करियर पर
रैपर बादशाह सिंगिंग की दुनिया का चर्चित नाम हैं। उन्हें ‘मर्सी’, ‘अक्कड़ बक्कड़’, ‘गर्मी’ और ‘सनक’ जैसे गानों के लिए जाना जाता हैं। इसके अलावा लीपा की बात करें तो, वह एक एल्बानियाई गायिका हैं, जो ‘लेविटेटिंग’, ‘हुडिनी’ और ‘ट्रेनिंग सीजन’ जैसे गानों के लिए लोकप्रिय हैं। वह पिछले साल नवंबर में भारत आई थीं, जिस दौरान उन्होंने अपने रेडिकल ऑप्टिमिज्म टूर के तहत मुंबई में परफॉर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed