फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bade Acche Lagte Hain New Season Promo Out Ravie Dubey and Sargun Mehta promotes Ekta Kapoor show

Bade Acche Lagte Hain: सरगुन मेहता-रवि दुबे ने किया 'बड़े अच्छे लगते हैं' का प्रमोशन, शेयर किया प्यारा वीडियो

Sun, 15 Jun 2025 08:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Jun 2025 08:07 PM IST
सार

Ravie Dubey and Sargun Mehta Video: एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' का नया सीजन शुरू होने वाला है। हाल ही में रवि दुबे और सरगुन मेहता इसे प्रमोट करते दिखे।

विज्ञापन
Bade Acche Lagte Hain New Season Promo Out Ravie Dubey and Sargun Mehta promotes Ekta Kapoor show
सरगुन मेहता-रवि दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चर्चित शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के पिछले दो सीजन काफी हिट रहे। अब एकता कपूर इसका तीसरा सीजन लेकर आ रही हैं। इसका प्रोमो पहले ही जारी हो चुका है। इस बार तीसरे सीजन में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी लीड रोल अदा कर रहे हैं। हाल ही में रवि दुबे और सरगुन मेहता इस शो को प्रमोट करते दिखे।

विज्ञापन

रवि और सरगुन ने शेयर किया वीडियो
सरगुन मेहता ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे और उनके पति रवि दुबे नजर आ रहे हैं। रवि फोन पर भाग्यश्री की खूबसूरती के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं और कहते हैं, 'भाग्यश्री की आंखों में डूब जाने को मन करता है'। तभी सरगुन पहुंचती हैं, वे रवि के कान खींचती हैं। फिर कहते हैं, अच्छा वो बड़े अच्छे लगते हैं वाली भाग्यश्री? मुझे भी तो ऋषभ की आंखों में डूब जाने को दिल चाहता है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

विज्ञापन
विज्ञापन

कब से शुरू होगा तीसरा सीजन?
'बड़े अच्छे लगते हैं' के भाग्यश्री और ऋषभ के बारे में बात करते-करते दोनों रोमांटिक होते हैं। सरगुन से रवि कहते हैं, 'मेरी भाग्यश्री तो तुम हो'। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'क्योंकि ये हमें बड़े अच्छे लगते हैं। मिलिए भाग्यश्री और ऋषभ से जल्द ही। बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीजन के साथ'। यह सीरियल सोमवार 16 जून से शुरू हो रहा है।

Sanjay Dutt: 'हर दिन आपकी याद आती है पापा', फादर्स डे पर संजय दत्त ने शेयर की पिता सुनील की तस्वीरें; लिखा नोट

विज्ञापन

कहां होगा उपलब्ध?
'बड़े अच्छे लगते हैं' को सोमवार से शुक्रवार तक रात साढ़े आठ बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह सोनी लिव पर भी देखा जा सकेगा। शो में इस बार शिवांगी जोशी भाग्यश्री के रोल में नजर आएंगी। हर्षद चोपड़ा ऋषभ के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed