फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Babydoll archita phukan picture viral with american adult star kendra lust

Babydoll Archita Phukan: अमेरिकन एडल्ट स्टार के साथ नजर आईं असम की इन्फ्लुएंसर बेबीडॉल आर्ची, मच गया विवाद

Mon, 07 Jul 2025 10:08 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 07 Jul 2025 10:08 AM IST
सार

Archita Phukan Viral Video: हाल ही में बेबीडॉल अर्चिता फुकन का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि उन्हें अमेरिकन एडल्ट स्टार के साथ देखा गया है। आइए जानते हैं कौंन हैं वायरल गर्ल अर्चिता और पूरा मामला।

विज्ञापन
Babydoll archita phukan picture viral with american adult star kendra lust
बेबीडॉल आर्ची और केंड्रा लस्ट - फोटो : इंंस्टाग्राम- @babydoll_archi

विस्तार

मनोरंजन की दुनिया में अक्सर कुछ ना कुछ ऐसी चीजें सामने आती हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल के दिनों में बेबीडॉल अर्चिता फुकन को लेकर गहमागहमी है, क्योंकि उनकी एक तस्वीर एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ सामने आई है। उन्हें लेकर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसके जवाब में उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। सबसे पहले सवाल उठ रहा है कि कौन हैं बेबीडॉल अर्चिता फुकन और क्या है ये मामला? चलिए जानते हैं सब कुछ सिलसिलेवार तरीके से। 

विज्ञापन

कौन हैं बेबीडॉल अर्चिता फुकन?
अर्चिता फुकन को 'बेबीडॉल आर्ची' के नाम से जाना जाता है, जो देश के असम राज्य से हैं। वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। 'बेबीडॉल आर्ची' नाम से वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उनके 670K फॉलोअर्स भी हैं। उन्हें बोल्ड लुक्स, ग्लैमरस वीडियो और फैशन से जुड़े स्टाइलिश कॉन्टेंट के लिए पहचाना जाता है। इन्हीं से जुड़े रील्स और शॉर्ट वीडियोज वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट करती हैं, जिस कारण 'बेबीडॉल आर्ची' युवा दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। इसके अलावा उन्हें आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का समर्थन करते हुए भी देखा गया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Imtiaz Ali: फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने पहलगाम में मनाया मां का जन्मदिन, दिया ये खास संदेश


क्यों चर्चा में हैं बेबीडॉल आर्ची?
बीते कुछ दिनों पहले अर्चिता फुकन ने अपने इंस्टाग्राम पर अमेरिकन एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जो मिशिगन यूएसए से पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इंफ्लुएंसर ने लिखा कि उन्हें उनके आत्मविश्वास से प्रेरणा मिली। बेबीडॉल आर्ची ने कहा कि उनके द्वारा बताई गई मूल्यवान जानकारी को वह अपने जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास करेंगी। इसी के बाद से नेटिजंस बेबीडॉल आर्ची को निशाने पर ले रहे हैं। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि वह भी जल्द एडल्ट स्टार बनने वाली हैं।


अफवाहों पर इंफ्लुएंसर ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम होता देख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अर्चिता फुकन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘हाल ही में मैंने देखा है कि मेरा नाम सुर्खियों में है और बहुत सारी अफवाहें फैल रही हैं, जिसकी वजह सिर्फ एक मुलाकात है। अजीब बात है कि लोग कितनी जल्दी आपको जज करने लगते हैं। मैं स्पष्ट कर दूं मैंने कुछ भी पुष्टि नहीं की है और मैं इसे नकारने के लिए भी यहां नहीं हूं।’ इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिसे जो सोचना है सोचे सभी स्वतंत्र हैं, लेकिन सबसे ज्यादा अफवाहें आमतौर पर सच्चाई से सबसे दूर रहने वालों से आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed