Baby John: दिलजीत दोसांझ के जबरा फैन हैं एटली, 'नैन मटक्का' के लिए सिंगर को लेने की पहले ही कर ली तैयारी
Baby John: अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' के प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान हाल ही में वे इस फिल्म के निर्माता एटली की तारीफ करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन इस महीने रिलीज होने वाली है। निर्देशक कलीस ने इसका निर्देशन किया है और एटली इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का गाना 'नैन मटक्का' खूब हिट हो रहा है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ और धीक्षिता वेंकदेशन ने अपने सुरीली आवाज से सजाया है। हाल ही में वरुण धवन ने कहा कि शुरुआत में उन्हें अंदाजा नहीं था कि गाना इतना हिट होगा। पंजाबी सिंगर दिलजीत को इस गाने के लिए फिल्म में लेने का फैसला एटली का था। वरुण ने एटली के क्रिएटिव विजन की तारीफ की।
कैसे बना 'नैन मटक्का'
वरुण धवन ने कहा कि फिल्म के 'नैन मटक्का' गाने के लिए पंजाबी सिंगर दिलजीत को लेने की तैयारी एटली ने शुरुआत में ही कर ली थी। इस गाने का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। इस गाने ने सनसनी मचा दी है। हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में वरुण धवन ने बताया कि 'बेबी जॉन' का चार्टबस्टर 'नैन मटक्का' गाना कैसे बना? जब इस ट्रैक के लिए पंजाबी आइकन दिलजीत दोसांझ को लेने की बात आई तो निर्माता एटली की शुरुआती योजना क्या थी?
दिलजीत की गायिकी के कायल हैं एटली
वरुण धवन ने कहा कि एटली ने अपनी क्रिएटिविटी के चलते हमेशा इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ को गायक के रूप में देखा। इसके अलावा एटली खुद भी दिलजीत का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी गायिकी के कायल हैं। उन्हें लगा कि दिलजीत की कमाल की एनर्जी 'नैन मटक्का' ट्रैक की लोकप्रियता को दूसरे ही स्तर पर ले जाने में मददगार होगी। वरुण धवन ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने खुद यह कल्पना नहीं की थि कि 'नैन मटक्का' इस कदर हिट होगा।
Aditya Srivastava Interview: एयरपोर्ट पर महिला का पर्स खाेया तो वो मेरे पीछे पड़ गई, हमें CID ही समझते हैं लोग
कब रिलीज होगी फिल्म?
वरुण धवन ने आगे बताया कि दिलजीत दोसांझ भी पहली बार ही इस फिल्म का ट्रैक सुनकर काफी रोमांचित हुए। उन्हें यह एक मास नंबर लगा। फिल्म 'बेबी जॉन' क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं।
Steven Spielberg Birthday: स्पीलबर्ग की वो दस फिल्में जिन्होंने आईमैक्स बनाया, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें