Keerthy Suresh: कीर्ति सुरेश ने किया अपने पसंदीदा डांसर का खुलासा, चिरंजीवी के बजाय इस अभिनेता का लिया नाम
कीर्ति सुरेश ने हाल ही में, अपने पंसदीदा डांसर को लेकर खुलासा किया है। उनसे पूछे गए सवाल में दलपति विजय और चिरंजीवी का नाम शामिल था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही 'कल्कि 2898 एडी' में बुज्जी के लिए अपनी आवाज दी थी, जो एक काल्पनिक कार है और प्रभास के किरदार की साथी है। एक हालिया साक्षात्कार में कीर्ति ने इंडस्ट्री में अपने पसंदीदा डांसर को लेकर खुलासा किया।
दक्षिण भारतीय अभिनेता दलपति विजय और चिरंजीवी के डांस को दर्शक खूब पसंद करते हैं। 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कीर्ति सुरेश से साक्षात्कार में इन दोनों ही अभिनेताओं से जुड़ा सवाल पूछा गया कि इनमें से उनका पंसदीदा डांसर कौन है। जवाब में कीर्ति ने कहा कि उनके पसंदीदा डांसर विजय सर हैं।
Shekhar Home: 'शेखर होम' का ट्रेलर जारी, भारतीय 'शर्लक होम्स' बन उलझी गुत्थी सुलझाने में जुटे केके मेनन
कीर्ति सुरेश, दलपति विजय और चिरंजीवी के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने विजय के साथ साल 2017 में आई भैरव और 2018 में एक्शन थ्रिलर सरकार और महानती में अभिनय किया है। वहीं, चिरंजीवी के साथ उन्होंने 2023 में रिलीज हुई भोला शंकर में काम किया था, जो 2015 में आई तमिल फिल्म 'वेदालम' का रीमेक थी। इसमें तमन्ना भाटिया ने भी काम किया था।
Citadel Honey Bunny Teaser: नमक हलाल का गाना, पुरानी हिंदी फिल्मों सी झलकियां, ढूंढकर बताइए इसमें नया क्या है
कीर्ति सुरेश की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही हिंदी फिल्म 'बेबी जॉन' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ-साथ वरुण धवन और वामिका गब्बी ने भी अभिनय किया है। यह एक एक्शन फिल्म है, जो 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। इसका निर्माण जियो स्टूडियोज, ए फॉर एप्पल स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज द्वारा किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर 'बेबी जॉन' का मुकाबला आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' से होगा।
Gyaarah Gyaarah: 'ग्यारह ग्यारह' से कृतिका कामरा का मोशन पोस्टर जारी, राघव के साथ उलझी जांच को सुलझा पाएंगी?