B Praak: बी प्राक का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या दिलजीत दोसांझ को निशाना बना रहे सिंगर? बोले- ‘शर्म आनी चाहिए…’
B Praak Cryptic Post: हाल ही में दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। इसी बीच गायक-संगीतकार बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर भी हैं। बीते दिनों से अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में अब सिंगर-म्यूजिशियन बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसे दिलजीत दोसांझ की हालिया फिल्म विवाद से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। आइए जानते हैं बी प्राक ने क्या कहा।
क्या दिलजीत दोसांझ को निशाना बना रहे बी प्राक?
'सरदार जी 3' फिल्म विवादों के बीच मशहूर गायक-संगीतकार बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके ने। फितेह मुंह तुहाड़े ( जिसका अर्थ है कि कई आर्टिस्ट अपना जमीर ही बेच चुके हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए)।’ हालांकि बी प्राक ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिजेंस का मानना है कि यह पोस्ट दिलजीत दोसांझ पर सीधा कटाक्ष है, क्योंकि यह उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विवादों के बीच आया है।
बहिष्कार की हो रही मांग
आगामी फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने पर दिलजीत दोसांझ की खूब आलोचना हो रही है। कुछ यूजर्स अभिनेता के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें पाकिस्तान का साथी बता रहे हैं। इंडो-पाक तनाव के बीच अभिनेता का ये कदम भारतीयों को रास नहीं आ रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: ‘सरदार जी 3’ को लेकर आलोचना झेल रहे दिलजीत का जवाब, बोले- ‘मैं भी उसका हिस्सा हूं…’
मेकर्स ने फिल्म को भारत में किया बैन
भारी विरोध को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने 'सरदार जी 3' को केवल विदेशों में ही रिलीज करने का फैसला किया है। इसे अब भारत में नहीं रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म विदेशों में 27 जून को रिलीज होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.