फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana reaction on wife tahira kashyap directorial debut film Sharma jee Ki Beti prime video

Sharma jee Ki Beti: फिल्म का ट्रेलर देख आयुष्मान ने की पत्नी ताहिरा की तारीफ, बोले- ऐसे ही आगे बढ़ती रहो

Thu, 20 Jun 2024 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 20 Jun 2024 12:22 PM IST
सार

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' इस महीने रिलीज को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है और इसे देखने के बाद आयुष्मान ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana reaction on wife tahira kashyap directorial debut film Sharma jee Ki Beti prime video
आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम-@ayushmannk

विस्तार

आयुष्मान खुराना की पत्नी और राइटर-प्रोड्यूसर ताहिरा कश्यप अब निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म का नाम है 'शर्मा जी की बेटी'। बुधवार 19 जून को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में हंसी-तफरी है, लेकिन साथ ही यह गंभीर बात कहती है। फिल्म महिलाओं की कहानी है, महिलाओं की बात कहती है। ट्रेलर देखने के बाद आयुष्मान ने पत्नी ताहिरा की तारीफ की है।

विज्ञापन

Abhay Verma: शाहरुख को आदर्श मानते हैं 'मुंजा' एक्टर अभय वर्मा, कहा, "कोई दूसरा शाहरुख नहीं हो सकता, लेकिन.."
विज्ञापन


पत्नी की तारीफ में लिखी ये बात    
आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर देखने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसमें वे ताहिरा का हौसला बढ़ाते नजर आए हैं। अभिनेता ने लिखा है, 'पहला लाइनर सुनने से लेकर ड्राफ्ट के बाद ड्राफ्ट पढ़ने तक, मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिलने का गवाह बनने से अब हकीकत में इस फिल्म को रिलीज होते देखने तक, यह तुम्हारे लिए एक लंबी और खूबसूरत यात्रा रही है। तुमने ये फिल्म 2017 में लिखी थी। अब 2024 है। 'शर्मा जी की बेटी'! तुम खूब आगे बढ़ो लड़की, तुम पैदा ही चमकते रहने के लिए हुई हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)



ये सितारे आएंगे फिल्म में नजर
फिल्म शर्मा जी की बेटी में साक्षी तंवर दिव्या दत्ता, सैयामी खेर अहम भूमिका में हैं। साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी हैं। यह फिल्म 28 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ट्रेलर में मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं की कहानी को बड़े खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। शादी, बच्चे और परिवार के बीच अपने लिए थोड़ी सी जगह ढूंढने वाली महिलाओं को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी।
Deepika Singh: इस शो के सेट पर बड़े हादसे का शिकार हुईं 'संध्या बींदणी', प्लाईवुड बोर्ड गिरने से हुईं घायल

फेवरेट डायरेक्टर बनीं ताहिरा?
आयुष्मान खुराना की इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। लोग फिल्म के लिए ताहिरा और आयुष्मान को बधाई दे रहे हैं। साथ ही स्टारकास्ट की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओह! फिल्म में साक्षी और दिव्या दत्ता हैं, फिर तो चलो कुछ अभिनय देखने को मिलेगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर देखने के बाद तो लग रहा है कि कुछ दिलचस्प देखने को मिलेगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ताहिरा कश्यप मेरे फेवरेट डायरेक्टर की लिस्ट में जुड़ने वाली हैं'।
Throwback Thursday: जब सलमान की एक फोन कॉल पर क्रिकेट खेलने पहुंच गए शोएब-युवराज, आधी रात को होटल में हुआ मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed