फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Munjya actor Abhay Verma considers Shahrukh khan as his idol said there can't be another srk

Abhay Verma: शाहरुख को आदर्श मानते हैं 'मुंजा' एक्टर अभय वर्मा, कहा, "कोई दूसरा शाहरुख नहीं हो सकता, लेकिन.."

Thu, 20 Jun 2024 12:01 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 12:01 PM IST
सार

'मुंजा' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता अभय वर्मा ने बताया कि वो शाहरुख खान को अपना आदर्श मानते हैं।

विज्ञापन
Munjya actor Abhay Verma considers Shahrukh khan as his idol said there can't be another srk
अभय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @verma.abhay_

विस्तार

अभिनेता अभय वर्मा की फिल्म 'मुंजा' को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। अभय वर्मा, मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका वाली वेब सीरीज द फैमिली मैन में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने आदर्श को लेकर बातचीत की है।

विज्ञापन


Mira Kapoor: कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करने का मीरा कपूर को है अफसोस, सफाई देते हुए कही यह बात
विज्ञापन


शाहरुख खान की तरह सफल अभिनेता बनना चाहते हैं अभय
एक हालिया साक्षात्कार में, अभय वर्मा ने बताया कि वो शाहरुख खान को अपना आदर्श मानते हैं। वो शाहरुख खान की तरह जिंदगी जीना चाहते हैं और उनसे काफी प्रेरित भी हैं। हालांकि, अभय ने यह भी कहा कि उन्हें मालूम है कि कोई दूसरा शाहरुख खान नहीं हो सकता है, लेकिन वो उनकी तरह एक सफल अभिनेता बनना चाहते हैं। उन्होंने अपनी बात में आगे जोड़ते हुए कहा कि वो शाहरुख की तरह एक विनम्र इंसान भी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Jibraan Khan: 22 साल पहले करीना ने की थी जिब्रान खान की मदद, 'इश्क विश्क रिबाउंड' एक्टर ने खुद बताया किस्सा

'मुंजा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही है। इसके कारोबार पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, 13वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके चलते अब फिल्म की कमाई 65.45 करोड़ रुपये हो चुकी है। बता दें कि 'मुंजा' 7 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभय वर्मा के साथ-साथ शरवरी वाघ, मोना सिंह और सत्यराज ने भी मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। 

Hamare Baarah: बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिलते ही रिलीज को तैयार 'हमारे बारह', इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed