फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayodhya Ram Mandir Asha Bhosle Usha Mangeshkar received the invitation for the Pran Pratishtha ceremony

Ram Mandir: मंगेशकर परिवार भी होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा, आशा भोसले-उषा मंगेशकर को मिला निमंत्रण

Mon, 15 Jan 2024 07:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Jan 2024 07:47 PM IST
सार

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे, जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। अब महान गायिका आशा भोसले को अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए निमंत्रण मिला है।
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Asha Bhosle Usha Mangeshkar received the invitation for the Pran Pratishtha ceremony
आशा भोसले,उषा मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगिंग इंडस्ट्री को अपनी आवाज से मधुर करने वाली आशा भोसले के साथ उनकी बहन उषा मंगेशकर को भी निमंत्रण मिला है। बता दें कि अक्षय कुमार, कंगना रणौत, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, हरिहरन, रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा समेत कई मशहूर हस्तियों को अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन


ये सितारें होंगे शामिल
गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय फिल्म उद्योग, खेल जगत और उद्योग जगत से कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। इनमें विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, मनमोहन सिंह, धनुष, मोहनलाल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, प्रभास और यश सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, रतन टाटा, गौतम अडानी और टीएस कल्याणरमन जैसे प्रमुख उद्योगपति भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगें। इस कार्यक्रम में  सांस्कृतिक, सिनेमा और व्यावसायिक दिग्गजों का संगम होगा।
विज्ञापन


Aankh Micholi: दिल्ली हाई कोर्ट में आंख मिचोली के खिलाफ दायर याचिका खारिज, दिव्यांगों के अपमान का लगा था आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जनवरी से आम जनता को मिलेगा दर्शन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के लिए दर्शन के लिए खुला रहेगा। "प्राण प्रतिष्ठा' दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। इस अवसर पर मौजूद पीएम मोदी और अन्य लोग समारोह के बाद अपने विचार व्यक्त करेंगे। परंपरा के अनुसार, नेपाल के जनकपुर और मिथिला के इलाकों से 1000 टोकरियों में उपहार आए हैं। जनवरी को 20 और 21 तारीख को दर्शन जनता के लिए बंद रहेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed