फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   awarapan 2 and hanuman ansh Monday box office collection

सोमवार को 'हनुमान अंश' की कमाई में आई गिरावट, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर पस्त; जानें कलेक्शन

Mon, 31 Aug 2026 08:18 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों पहले से बेहतर कमाई कर रही है। वहीं ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन 1 करोड़ से भी नीचे गिर चुका है। जानें वर्किंग डे होने के बाद भी किस फिल्म ने बेहतर कमाई की?

विज्ञापन
awarapan 2  and hanuman ansh Monday box office collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' का दबदबा अब भी सिनेमाघरों में बना हुआ है। फिल्म अपनी रिलीज के 24 दिन बाद भी लगातार कमाई कर रही है। हालांकि, वर्किंग डे होने के चलते सोमवार को इसकी कमाई में रविवार के मुकाबले कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ 'आवारापन 2' के कलेक्शन में भी लगातार कमी देखी जा रही है। जानें सोमवार को दाेनों फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा?

विज्ञापन

awarapan 2  and hanuman ansh Monday box office collection
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब

सोमवार को 'हनुमान अंश' ने कितना कमाया?  
फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने ओपनिंग महज 10 लाख रुपये कमाये थे। मगर फिर रिलीज के दो हफ्ते बाद से फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है। 

  • फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते मात्र 40 लाख रुपये का कारोबार किया।
  • अचानक तीसरे हफ्ते इसकी कमाई में उछाल आया और इसने 10.40 करोड़ कमा लिए।
  • 22वें दिन चौथे शुक्रवार को इसने 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
  • वहीं 23वें दिन चौथे शनिवार को फिल्म की कमाई 9.25 रही। 
  • चौथे रविवार को इसने 12.75 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास बना डाला। 
  • आज 25वें दिन सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म की कमाई 3.83 करोड़ हो चुकी है। 
  • इसके साथ ही फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर अब तक 43.96 करोड़ कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

awarapan 2  and hanuman ansh Monday box office collection
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

कितना हुआ ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई का ग्राफ लगातार गिर रहा है। अब सिनेमाघरों में फिल्म का आंकड़ा एक करोड़ रुपये से भी कम जा चुका है। वीकेंड पर भी यह खास कमाई नहीं कर पाई। जानें अब तक इसने कितना कमाया। 

  • फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले हफ्ते 113.50 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया।
  • वहीं दूसरे हफ्ते इसने मात्र 30.75 करोड़ रुपये ही कमाए।
  • 15वें दिन तीसरे शुक्रवार को 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • 16वें दिन शनिवार को भी इसने 1.20 करोड़ रुपये कमाए। 
  • वहीं 17वें दिन रविवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ का कारोबार किया।  
  • 18वें दिन सोमवार को खबर लिखे जाने इसकी कमाई मात्र 36 लाख रुपये में ही सिमट गई।
  • अब तक यह फिल्म कुल ₹148.26 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन

awarapan 2  and hanuman ansh Monday box office collection
आवारापन 2, हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
सभी फिल्मों को टक्कर दे रही 'हनुमान अंश' 
फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही 'टॉक्सिक' रिलीज हुई। इस वजह से सिनेमाघरों में फिल्म के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ा। मगर इमरान हाशमी की फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान अब 'हनुमान अंश' के बढ़ते कलेक्शन से हो रहा है। बाबा नीम करौली पर बनी इस फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed