Avika Gor Wedding: 'बालिका वधू' की लाडो के मेहंदी रचाने अमेरिकी से आईं ये आर्टिस्ट, लिखा- 'प्राउड मूमेंट'
Avika Gor and Milind Chandwani Pre-Wedding: एक्ट्रेस अविका गौर की शादी से पहले के कार्यक्रम चल रहे हैं। कल मंगलवार 30 सितंबर को वे मिलिंद चांदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। अविका के हाथों पर मिलिंद के नाम की मेहंदी रचाने के लिए नामी आर्टिस्ट खासतौर से अमेरिका से आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरियल 'बालिका वधू' फेम अविका गौर अब रियल लाइफ में दुल्हन बनने वाली हैं। वे अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी के साथ शादी रचा रही हैं। 30 सितंबर को इनकी शादी है और प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। अविका रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में शादी कर रही हैं। एक्ट्रेस की हल्दी, संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी इस शो के दौरान हुईं। दिलचस्प बात यह है कि नामी सेलिब्रिटी आर्टिस्ट ने अविका के हाथों पर शादी की मेहंदी रचाई है और इसके लिए वे खासतौर से अमेरिका से आईं।
मेहंदी आर्टिस्ट ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी
एक्ट्रेस अविका गौर के हाथों पर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागडा ने लगाई है। वीना सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट हैं। उन्होंने ही दीपिका पादुकोण के शादी की मेहंदी रचाई थी। इसके अलावा अंबानी परिवार की शादी के फंक्शन में भी वीना ने ही मेहंदी लगाई। अब अविका की शादी में मेहंदी लगाने वे खासतौर से अमेरिका से आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी शेयर की है। वीना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'आज मैंने 'बालिका वधू' की लाडो अविका गौर को मेहंदी लगाई। मेरे जीवन का प्राउड मूमेंट था'।
अविका की मेहंदी पर लिखा है ससुराल वालों का नाम
वीना ने आगे लिखा है, 'मैं अविका की मेहंदी के लिए खासतौर पर अमेरिका से आई हूं। भारतीय टेलीविजन शो 'पति पत्नी और पंगा' में पहली बड़ी और रियल शादी हो रही है। भगवान का शुक्र है। कलर्स टीवी और 'पति पत्नी और पंगा' शो का आभार है। कहा जा रहा है कि अविका गौर ने अपनी मेहंदी में न सिर्फ अपने होने वाले पति मिलिंद का नाम लिखवाया है, बल्कि अपने होने वाले सास-ससुर का नाम भी लिखवाया है।
संगीत और हल्दी सेरेमनी की वीडियो वायरल
अविका गौर के प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने संगीत फंक्शन में ब्लू कलर का लहंगा पहना। उन्होंने अपने मंगेतर मलिंद के साथ जमकर डांस किया है। इसके अलावा अविका की हल्दी सेरेमनी की वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। अविका के फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।