फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Auron Mein Kahan Dum Tha actress Tabu shared Priyadarshan once poured a bottle of coconut oil on her head

Tabu: 'विरासत' के निर्देशक ने तब्बू के साथ किया था कुछ ऐसा, अभिनेत्री ने साझा किया शूटिंग का एक वाकया

Tue, 02 Jul 2024 06:35 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 02 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

मशहूर अभिनेत्री तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म विरासत को लेकर एक मजेदार किस्सा साझा किया है।  

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha actress Tabu shared Priyadarshan once poured a bottle of coconut oil on her head
तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तब्बू हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। उन्होंने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'हम नौजवान' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'माचिस', 'चांदनी बार', 'हैदर' , 'अंधाधुन' जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय कर तारीफें हासिल कीं। वह अपने अभिनय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती रही हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, जिसे लेकर वह लगातार कई इंटरव्यू दे रही हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साल 1997 की फिल्म 'विरासत की शूटिंग का जिक्र किया। 

विज्ञापन


साझा किया 'विरासत' फिल्म से जुड़ा मजेदार किस्सा
तब्बू बहुत जल्द पर्दे पर अपनी आगामी फिल्म में अपने पुराने दोस्त और सह अभिनेता अजय देवगन के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्म 'विरासत' को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने कहा इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने उनका सही लुक पाने के लिए उनके सर पर नारियल तेल की पूरी बोतल डाल दी थी। अभिनेत्री ने कहा कि प्रियदर्शन चाहते थे कि उनके बालों में तेल साफ दिखे और वह ग्रामीण महिला के लुक में नजर आएं। जब वह सेट पर गई तो प्रियदर्शन ने देखा कि उन्होंने कम तेल लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने चुपके से नारियल तेल की पूरी बोतल उनके सर पर डाल दी। 
विज्ञापन

Chapter 2 Promo: रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सुष्मिता सेन से बड़ी गोल्डडिगर, वीडियो देख दंग रह गए प्रशंसक
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार साथ नजर आ चुकी है अजय-तब्बू की जोड़ी 
'औरों में कहां दम था' में तब्बू के अलावा अजय देवगन, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में साल 2002 से 2023 तक के बीच 20 साल की अवधि की एक रोमांटिक कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें काफी शानदार संगीत भी होगा। फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताते चलें कि इससे पहले भी अजय और तब्बू कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। ये दोनों कलाकार 'विजयपथ', 'हकीकत', 'थक्षक', 'फितूर', 'दृश्यम', 'गोलमाल अगेन', 'दे दे प्यार दे', 'दृश्यम 2' और 'भोला' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। 
Accident Or Conspiracy Godhra: गोधरा में आखिर हुआ क्या था, जानने के लिए हो जाइए तैयार, इस तारीख को आ रही फिल्म
तमिल फिल्म 'थेवर मगन' की रीमेक है 'विरासत' 
'विरासत' साल 1997 में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म की मूल कहानी 'कल्कि 2898 एडी' के अभिनेता कमल हासन ने लिखी थी। 'विरासत' तमिल सिनेमा की सफल फिल्म 'थेवर मगन' की हिंदी रीमेक है, जिसकी कहानी कमल हासन द्वारा लिखी गई थी। विरासत में अनिल कपूर, तब्बू, पूजा बत्रा , अमरीश पुरी आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। 
बेरोजगार और वंचित महिलाओं के लिए काम करके खुश हैं देसी गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed