Atul Parchure Funeral: नम आंखों से दी गई अतुल परचुरे को विदाई, एक्टर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे राज ठाकरे
अभिनेता अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में 14 अक्तूबर निधन हो गया। अतुल पिछले कुछ सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। अतुल के निधन पर कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों ने श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता के अंतिम दर्शन करने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी उनके आवास पर पहुंचे।
मराठी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार थे अतुल
अतुल परचुरे मराठी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार थे, जो कई हिंदी टेलीविजन शो और फिल्मों में दिखाई दिए। उन्होंने 'द कपिल शर्मा' कॉमेडी शो में यादगार भूमिका निभाई। अतुल कैंसर से जूझ रहे थे। अतुल परचुरे के अंतिम दर्शन करने के लिए राज ठाकरे उनके आवास पर पहुंचे।
टीवी से लेकर फिल्मों तक किया शानदार काम
अभिनेता अतुल परचुरे ने टेलीविजन और फिल्मों दोनों जगह ही अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ‘आरके लक्ष्मण की दुनिया’, ‘जागो मोहन प्यारे’, ‘यम हैं हम’, ‘बड़ी दूर से आए हैं’, ‘द कपिल शर्मा शो’ और कई मराठी धारावाहिकों और लोकप्रिय कॉमेडी शो में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। टीवी के अलावा अभिनेता हिंदी और मराठी फिल्मों में दिखाई दिए, जहां अपनी कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग से वह दर्शकों के पसंदीदा बन गए। अभिनेता की अंतिम विदाई में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
Box Office Collection: इन फिल्मों मे सबसे आगे रही रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन, जानें अन्य का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
श्रेयस तलपड़े बोले- बहुत याद आएंगे
अतुल परचुरे के अंतिम संस्कार में अभिनेता श्रेयस तलपड़े भी आए। इस दौरान उन्होंने अतुल से जुड़ी यादें साझा कीं। श्रेयस ने कहा, 'सबको हंसाने वाला कलाकार इस तरह चला जाएगा, यकीन नहीं हो रहा'। श्रेयस ने कहा, 'अतुल का बिल्लू बारबर का एक सीन है, मैं जब भी उदास होता हूं वह सीन देख लेता हूं'।
New Poster Of Do Patti: काजोल ने साझा किया दो पत्ती का नया पोस्टर, फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं प्रशंसक