{"_id":"660eed1fcae49c76230d4607","slug":"atlee-to-produce-a-big-film-with-star-hero-vijay-sethupathi-will-be-announced-soon-as-per-reports-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atlee: दर्शकों को फिर मिलेगा एक्शन का डोज, इस स्टार के साथ बड़ी फिल्म का निर्माण करने को तैयार एटली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Atlee: दर्शकों को फिर मिलेगा एक्शन का डोज, इस स्टार के साथ बड़ी फिल्म का निर्माण करने को तैयार एटली
Thu, 04 Apr 2024 11:42 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:42 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एटली अपने बैनर पर कुछ फिल्में भी बना रहे हैं और खबर है कि स्टार हीरो विजय सेतुपति के साथ एटली की अगली फिल्म की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
एटली कुमार देश के सबसे लोकप्रिय निर्देशकों में से एक हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। वह अब अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगे और उनकी फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसकी घोषणा स्टार अभिनेता के जन्मदिन पर की जाएगी। अब खबर आ रही है कि एटली जल्द ही विजय सेतुपति के साथ भी काम करते हुए दिखाई देंगे।
इस फिल्म का निर्माण करेंगे एटली
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एटली अपने बैनर पर कुछ फिल्में भी बना रहे हैं और खबर है कि स्टार हीरो विजय सेतुपति के साथ एटली की अगली फिल्म की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उनके एक सहायक बालाजी थरानीधरन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म एक्शन ड्रामा से भरपूर होगी और इस फिल्म में एटली एक बार फिर दर्शकों के लिए स्क्रीन पर जबर्दस्त एक्शन लेकर आएंगे।
वरुण के साथ मचाएंगे धमाल
एटली वरुण धवन के साथ बेबी जॉन नामक एक हिंदी फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। 'बेबी जॉन' वरुण धवन की 18वीं फिल्म है। फिल्म का निर्देशन ए कालीस्वरन ने किया है। एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का मजेदार टीजर जारी किया था, जिसे देख फैंस फिल्म की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हो गए।
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म बेबी जॉन
बात करें फिल्म के कलाकारों की तो इसमें वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं बात करें वरुण धवन के वर्कफ्रंट की तो वे हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ दिखाई देंगे। यह रूसो ब्रदर्स की इसी नाम की सीरीज का भारतीय रूपांतरण है।