फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   at the Annecy Animation Festival The Lord of the Rings The War of the Rohirrim receiving thunderous applause

Annecy Animation Festival: सबसे बड़े मेले में गूंजा ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ का एनीमेशन अवतार, 20 मिनट में ही जलजला

Tue, 11 Jun 2024 07:53 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 11 Jun 2024 07:53 PM IST
सार


निर्देशक केंजी कामियाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म, 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्सः द वॉर ऑफ द रोहिरिम' को दुनिया के सबसे बड़े एनिमेशन मेले में दिखाया गया। जिसे देखने के बाद वहां मौजूद लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। 

विज्ञापन
at the Annecy Animation Festival The Lord of the Rings The War of the Rohirrim receiving thunderous applause
द वॉर ऑफ द रोहिरिम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्सः द वॉर ऑफ द रोहिरिम' के फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है। वॉर्नर ब्रदर्स और न्यू लाइन सिनेमा की बहुप्रतीक्षित एनिमेशन फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्सः द वॉर ऑफ द रोहिरिम' को आज यानी मंगलवार को एनेसी एनिमेशन फेस्टिवल में दिखाया गया। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के केवल 20 मिनट को ही दर्शकों को दिखाया गया और उसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए। आइए जानते हैं 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्सः द वॉर ऑफ द रोहिरिम' के किन हिस्सों को फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। 
विज्ञापन


एनेसी एनिमेशन फेस्टिवल में मिली जोरदार वाहवाही 
निर्देशक केंजी कामियाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म, 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्सः द वॉर ऑफ द रोहिरिम' को दुनिया के सबसे बड़े एनिमेशन मेले में दिखाया गया। जिसे देखने के बाद वहां मौजूद लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। सूत्रों की मानें तो फिल्म में राजकुमारी हेरा को एक अलग अवतार में दिखाया गया है। उनके इस एनिमेशन अवतार को देखकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


Junaid Khan: ‘महाराज’ की रिलीज पर होगा दादी जीनत के जन्मदिन का जश्न, आमिर ने मुंबई बुला लिया पूरा खानदान
विज्ञापन
विज्ञापन


200 साल पहले की कहानी 
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द वॉर ऑफ द रोहिरिम' की एनिमेशन पिक्चर में एक नई कहानी को दर्शकों के सामने लाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो फिल्म की कहानी ब्लिबो बैगिन्स के शक्ति चक्र के संपर्क में आने से लगभग 200 साल पहले सेट की गई है और रोहन की राजकुमारी हेरा और राजा हेल्म हैमरहैंड सहित प्रमुख पात्रों का परिचय देती है। फिल्म के 20 मिनट को देखकर दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द वॉर ऑफ द रोहिरिम' की कहानी 'द होब्बिट' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की दो शताब्दी पूर्व की कहानी को दिखाएगा। 

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में होगी मीका सिंह की एंट्री? लोकप्रिय चेहरों में शामिल गायक का नाम

जाने कब रिलीज होगी फिल्म 
निर्देशक केंजी कामियाना की फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द वॉर ऑफ द रोहिरिम' के लिए दर्शकों में अभी इसे ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग: द वॉर ऑफ द रोहिरिम' इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। निर्देशक केंजी कामियाना ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान कहा कि वे जे.आर.आर. से काफी प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed