फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aswini Dutt confirmed The sequel of Kalki 2898 AD says team is currently finalizing pre production

Kalki 2898 AD 2: अश्विनी दत्त ने की 'कल्कि 2898 एडी' के दूसरे पार्ट की पुष्टि, शूटिंग और रिलीज पर दिया अपडेट

Sat, 28 Jun 2025 07:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Jun 2025 07:04 PM IST
सार

Aswini Dutt On Kalki 2898 AD Sequel: फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को एक साल पूरा हो चुका है। इसके दूसरे पार्ट का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माता अश्विनी दत्त ने इस पर अपडेट शेयर किया है।

विज्ञापन
Aswini Dutt confirmed The sequel of Kalki 2898 AD says team is currently finalizing pre production
अश्विनी दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को कल शुक्रवार 27 जून को एक साल पूरा हो गया। इसका सीक्वल भी बनना है। इसका दर्शक इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में दिग्गज निर्माता अश्विनी दत्त ने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है। साथ ही उन्होंने रिलीज को लेकर भी संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


प्री-प्रोडक्शन का काम चालू
तेलुगु 123 की रिपोर्ट के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माता अश्विनी दत्त का कहना है कि इस फिल्म का सीक्वल इस साल सितंबर से शुरू होगा। फिल्म 'कल्कि' की अपार सफलता के बाद सीक्वल से भी दर्शकों को बेशुमार उम्मीदे हैं। अश्विनी दत्त ने खुलासा किया कि फिलहाल टीम सीक्वल के प्री-प्रोडक्शन काम को फाइनल कर रही है।
विज्ञापन


कब तक हो सकती है रिलीज?
अश्विनी दत्त का कहना है कि फिल्म का सीक्वल कहानी की कसौटी पर और ज्यादा मजबूत होगा। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। निर्माता ने सीक्वल की रिलीज को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि 'कल्कि 2' साल 2026 में गर्मियों तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Films On Tribals: 'जंगल क्राई' से लेकर 'आक्रोश' तक इन फिल्मों में दिखाई गई आदिवासियों की कहानी, दिखा संघर्ष

ब्लॉकबस्टर रहा पहला पार्ट
बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे नजर आए। दूसरे पार्ट में भी ये सितारे नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया, जो अश्विनी दत्त के दमाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed