फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Assam Police have launched massive search for eminent singer music composer and director Ramen Barua

Ramen Barua: मशहूर गायक रामेन बरुआ का अब तक नहीं चल सका पता, पुलिस ने तेज किया सर्च अभियान

Tue, 23 Jul 2024 03:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 23 Jul 2024 03:42 PM IST
सार

मशहूर गायक और निर्देशक रामेन बरुआ बीते सोमवार से गायब हैं। सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Assam Police have launched massive search for eminent singer music composer and director Ramen Barua
रामेन बरुआ - फोटो : इंस्टाग्राम @@BimalBorah119

विस्तार

असम के मशहूर गायक और निर्देशक रामेन बरुआ बीते सोमवार से गायब हैं। असम पुलिस उन्हें खोजने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। वह सोमवार की सुबह गुवाहाटी के लतासिल इलाके में स्थिल अपने घर से पास के मंदिर के लिए निकले थे। इसके बाद वह देर शाम तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उनके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को भी अब तक उनके बारे में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं है, जिसके बाद पुलिन ने इस अभियान को और तेज कर दिया है। 

विज्ञापन


हाई कोर्ट के पास मिला था आखिरी लोकेशन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में वह आखिरी बार सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे मंदिर से सटे नए गुवाहाटी हाई कोर्ट के पास देखे गए थे। लापता होने के बाद से ही उनका मोबाइल फोन भी बंद है। उनकी आखिरी लोकेशन भी हाई कोर्ट के आसपास वाले इलाके में मिली थी। उनकी खोज में लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग भी जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने देर रात तक शहर के कई अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। उन्होंने लचित घाट, कामाख्या मंदिर, सुकरेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर और उजान बाजार घाट का दौरा किया।
विज्ञापन

कैटरीना के साथ फिल्म कर रहे विक्की? अभिनेता ने दिया संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने दिया था त्वरित कार्रवाई का आदेश
पुलिस को एक व्यक्ति ने बताया है कि बरुआ को सोमवार को ब्रह्मपुत्र  के तट पर कछारी घाट के पास देखा गया था। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने कछारी घाट से पांडु घाट तक तलाशी अभियान चलाया। उनकी गुमशुदगी पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी चिंता जताई है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा," उनकी गुमशुदगी उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस को चिंतित करती है। मैंने दिगंत बोरा से सभी संसाधनों के साथ उन्हें खोजने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।"
Raghav Juyal: 'किल' को अपनी शानदार सफलता मानते हैं राघव जुयाल, बोले- 'हमारी मेहनत का फल मिल रहा है'
कलाकारों के परिवार से आते हैं रामेन बरुआ
बता दें कि बरुआ की बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह प्रसिद्ध रेडियो कलाकार थे। इसके अलावा उन्होंने 'डॉ बेजबरुआ', 'बरुआर सोंगसार', 'मुकुता', 'ललिता', 'कोकादेउता', 'नती अरु हाटी' सहित कई असमिया फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है। वह कलाकारों के परिवार से आते हैं। उनके परिवार में फिल्म निर्माता, गायक, संगीतकार, खिलाड़ी और उद्यमी शामिल हैं। लतासिल क्षेत्र में उनका 100 साल से अधिक पुराना घर इस शहर का एक प्रमुख स्थल है।
Kingdom Of The Planet Of The Apes: अब ऑनलाइन उठाएं फिल्म का लुत्फ, इस दिन इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed