फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kingdom Of The Planet Of The Apes ONline streaming date in Hindi English Tamil Telugu on disney plus hotstar

Kingdom Of The Planet Of The Apes: अब ऑनलाइन उठाएं फिल्म का लुत्फ, इस दिन इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Tue, 23 Jul 2024 02:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 23 Jul 2024 02:28 PM IST
सार

फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने सिनेमाघरों में शानदार सफर तय किया। यह फिल्म इस साल मई में रिलीज हुई थी। तब इस फिल्म को देखने से चूके दर्शकों के लिए खुशखबरी है। यह फिल्म ऑनलाइन दस्तक देने वाली है

विज्ञापन
Kingdom Of The Planet Of The Apes ONline streaming date in Hindi English Tamil Telugu on disney plus hotstar
Kingdom Of The Planet Of The Apes - फोटो : इंस्टाग्राम-@disneyplushotstar

विस्तार

डिज्नी और ट्वेंटिएथ सेंचुरी की फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ ने इस साल मई में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का धमाल रहा। अगर, किन्हीं वजहों से थिएटर्स में यह फिल्म देखने से रह गए दर्शकों के लिए अब सुनहरा मौका है। यह फिल्म अब ऑनलाइन स्ट्रीम होने जा रही है। अगले महीने इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन

Kingdom Of The Planet Of The Apes ONline streaming date in Hindi English Tamil Telugu on disney plus hotstar
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस तारीख को होगी स्ट्रीम
डिज्नी प्लस हॉटस्टार के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्टर साझा किया गया है। इसके साथ इसकी स्ट्रीमिंग डेट का खुलासा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'यह एक नया साम्राज्य है और वानरों और मनुष्यों का भाग्य समान रूप से अधर में है। ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ 2 अगस्त को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम हो रही है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

विज्ञापन
विज्ञापन

Kingdom Of The Planet Of The Apes ONline streaming date in Hindi English Tamil Telugu on disney plus hotstar
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों ने जताई खुशी
फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' में ओवेन टीग , फ्रेया एलन , पीटर मैकन और केविन डुरांड जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन वेस बॉल ने किया। फिल्म मई में जब थिएटर्स में रिलीज हुई तो क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। थिएटर्स के बाद दर्शक इसे ऑनलाइन देखने की प्रतीक्षा में थी, जो अब पूरी होने जा रही है। डिज्नी से साझा किए गए पोस्ट पर दर्शक खुशी जता रहे हैं।
Anna Lezhneva: डिप्टी सीएम पवन कल्याण की पत्नी अन्ना की बड़ी उपलब्धि, सिंगापुर विश्वविद्यालय से हासिल की मास्टर डिग्री

विज्ञापन

Kingdom Of The Planet Of The Apes ONline streaming date in Hindi English Tamil Telugu on disney plus hotstar
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में रही इतनी कमाई
भारत में कमाई की बात करें तो इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 25.85 करोड़ रुपये रहा था। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड  2100  करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म की कहानी, लोकेशन और स्पेशल इफैक्ट्स हर चीज की तारीफ हुई। आईएमबीडी पर इस फिल्म को 7.2 रेटिंग मिली।
Kanguva: सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' पर आई बड़ी जानकारी, फिल्म में नजर आ सकते हैं ये मशहूर अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed