फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashok Kumar Death Anniversary Known Unknown Facts About Legend Actor Life And Career

फैंस को हटाने के लिए किया जाता था लाठीचार्ज, जानिए अशोक कुमार कैसे बने बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार?

Wed, 10 Dec 2025 07:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Dec 2025 07:00 AM IST
सार

Actor Ashok Kumar Death Anniversary: अशोक कुमार का नाम हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकारों में शामिल किया जाता है। आज इस दिग्गज अभिनेता की पुण्यतिथि (10 दिसंबर 2001) है। इस माैके पर जानिए, उनके सुपरस्टार बनने की कहानी, करियर और जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

विज्ञापन
Ashok Kumar Death Anniversary Known Unknown Facts About Legend Actor Life And Career
अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादामुनि के नाम मशहूर हुए अभिनेता अशोक कुमार हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाते हैं। लेकिन स्टारडम की राह अचानक ही उनके लिए खुली। 13 अक्तूबर 1911 को भागलपुर (बंगाल प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश इंडिया) में अशाेक कुमार का जन्म हुआ। उनका असल नाम कुमुदलाल गांगुली था। गायक किशोर कुमार, अशोक कुमार के छोटे भाई थे। अशोक के पिता एक वकील थे। एक सामान्य परिवार में जन्मे अशोक का मायनागरी में आना कैसे हुआ? कैसे उन्हें स्टारडम मिला। जानिए, उनके करियर, जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

विज्ञापन


पिता चाहते थे वकील बने अशोक कुमार 
पिता वकील थे तो अशोक कुमार को भी वकील ही बनाना चाहते थे। अशोक भी पिता के बताए हुए रास्ते पर चल पड़े थे। लेकिन वकालत करने के पहले ही साल में वह फेल हो गए। इस बात से अशोक डर गए। उन्हें लगा कि पिता ना जाने इस बात पर कैसे प्रतिक्रिया देंगे। ऐसे में वह अपनी बड़ी बहन सती देवी के मुंबई वाले घर रहने चले आए। अशोक कुमार के जीजा उन दिनों बॉम्बे टॉकीज में काम करते हैं। अशोक ने उनसे नौकरी लगवाने की गुजारिश, जीजा ने भी उन्हें बॉम्बे टॉकीज में लैबोरेटरी असिस्टेंट का काम दिलवा दिया। इस काम के अशोक कुमार को 75 रुपये मिलते थे, वह भी अपने काम से काफी खुश थे। 

विज्ञापन

सामने से मिला हीरो बनने का ऑफर 
बॉम्बे टॉकीज में लैबोरेटरी असिस्टेंट का काम करते हुए अचानक एक दिन अशोक कुमार को फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु राय ने फिल्म ‘जीवन नैया’ से एक्टर नज्म-उल-हसन को किसी निजी कारण से हटा दिया। उनकी जगह अशोक कुमार को हीरो बनाने का फैसला लिया। इस फिल्म में अशोक कुमार की हीरोइन देविका रानी (हिमांशु राय की पत्नी) थीं। वैसे फिल्म के डायरेक्टर का मानना था कि अशोक कुमार का चेहरा हीरो वाला नहीं है। लेकिन हिमांशु राय नहीं माने और इस तरह अशोक कुमार फिल्मों में हीरो बन गए। लेकिन हीरो बनना निजी जीवन में उन्हें भारी पड़ गया। दरअसल, परिवार वाले इस बात से खुश नहीं थे, वह फिल्मों में अभिनय करने को सही नहीं मानते थे। इसी वजह से अशोक कुमार की तय हुई शादी भी टूट गई, लड़की वालों से शादी करने से इंकार कर दिया। पिता भी चाहते थे कि अशोक कुमार एक्टिंग छोड़कर नौकरी करें, लेकिन बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु राय ने उन्हें मना लिया। 

बने एंटी-हीरो, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई 
करियर की शुरुआत में अशोक कुमार ने पॉजिटिव, हीरो वाले रोल किए। वह स्टारडम की बुलंदियों को छूने लगे। फिर साल 1943 में उन्होंने फिल्म ‘किस्मत’ में एंटी-हीरो का रोल किया। एक हीरो के लिए यह कदम उठाना बड़ी बात थी। फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये कमाने वाले पहली हिंदी फिल्म बनी।  

स्टारडम ऐसा कि फैंस को हटाने के लिए किया जाता था लाठीचार्ज 
अशोक कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमा रही थीं। दर्शकों के बीच भी उनका गजब का क्रेज बन चुका था। उनका स्टारडम ऐसा था कि जब अशोक कुमार कहीं जाते थे तो हजारों की संख्या में फैंस जमा हो जाते थे। भीड़ इतनी हो जाती थी कि पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ता था। आज शायद ऐसा स्टारडम किसी एक्टर के पास हो। 

अशोक कुमार से जुड़ी ये बातें भी जानें 
जन्मदिन मनाना बंद कर दिया: अशोक कुमार को अपनी जिंदगी में गहरा सदमा तक लगा, जब उनके जन्मदिन वाले दिन छोटे भाई किशोर कुमार का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया।
न्यूड पेंटिंग बनाते थे: अभिनय के अलावा अशोक कुमार अच्छी पेंटिंग्स भी बनाते थे। खासकर वह न्यूड पेंटिंग बनाते थे। उन्होंने लगभग 300 से अधिक पेंटिंग बनाई थीं। इसमें कुछ पेंटिंग उनकी पत्नी की भी थीं। 
अभिनेता ही नहीं सिंगर भी थे अशोक कुमार: अशोक कुमार ने अपने अभिनय से जहां दर्शकों का दिल जीता, वहीं अपनी सिंगिंग से भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अशोक कुमार ने हिंदी फिल्मों में कई हिट गाने गाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed