{"_id":"66ffcdc382b6934d620ce453","slug":"asha-negi-revealed-her-experience-about-casting-couch-said-once-a-casting-guy-asked-her-for-favours-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asha Negi: आशा नेगी ने साझा किया कास्टिंग काउच से जुड़ा अनुभव, करियर के शुरुआत में ही की गई थी अनुचित मांग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Asha Negi: आशा नेगी ने साझा किया कास्टिंग काउच से जुड़ा अनुभव, करियर के शुरुआत में ही की गई थी अनुचित मांग
Fri, 04 Oct 2024 04:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:43 PM IST
सार
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री आशा नेगी ने हाल में ही कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उनसे एक व्यक्ति ने अनुचित मांग की थी।
विज्ञापन
आशा नेगी
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आशा नेगी टीवी की दुनिया की जानी-पहचानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल में ही उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा कि उनका कास्टिंग काउच से सामना करियर के शुरुआती दिनों में ही हो गया था। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें इस दौरान काफी असहज स्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इसे लेकर बात की है।
विज्ञापन
आशा नेगी ने बताया कास्टिंग काउच से जुड़ा अनुभव
कास्टिंग काउच मनोरंजन जगत की एक बड़ी समस्या है, जिसे लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं। फिल्म से लेकर टीवी तक कई अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच को लेकर बात कर चुकी हैं। अब आशा नेगी ने भी इसे लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह एक कास्टिंग वाले लड़के से मिली थीं, जिसने उनसे अनुचित मांग की। आशा नेगी ने आगे कहा कि उसने अभिनेत्री के दिमाग में ये भरने की कोशिश की कि मनोरंजन इंडस्ट्री में इस तरह ही काम होता है।
विज्ञापन
‘द साबरमती रिपोर्ट’ के सितारों ने लिया मां का आशीर्वाद, गरबा नाइट में हुए शामिल
विज्ञापन
आशा से एक व्यक्ति ने की अनुचित मांग
अभिनेत्री ने कहा, "उस समय कोई कोऑर्डिनेटर था, कोई अनजान आदमी। मैं उससे मिली। उस वक्त मैं बेहद खुश थी। उसने टेलीविजन में ये वो तरह-तरह की चीजों के बारे में बात करना शुरू कर दिया। मैं तब अपनी उम्र के 20 के दशक में थी। वह लगभग मेरा दिमाग में डालने की कोशिश कर रहा था कि ऐसा ही होता है और इसी तरह तुम आगे बढ़ोगी। उसने मुझसे कहा, जितने भी बड़े टीवी एक्टर हैं, सभी ने ऐसा किया है।"
'हाउसफुल 5' की शूटिंग के बीच चंकी पांडे ने इंग्लैंड से साझा की तस्वीरें
'हनीमून फोटोग्राफर' में आई हैं नजर
अभिनेत्री ने अपने जवाब का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने इसके लिए साफ इनकार कर दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने उस इंसान को जवाब देते हुए कहा, "अगर ऐसा होता है, तो मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है।" अभिनेत्री ने बाद में इसे अपने दोस्तों के साथ साझा किया, जिन्होंने सहजता से जवाब दिया, 'ये सब तो होता रहता है, यह सामान्य बात है।' बात करें आशा के वर्क फ्रंट की, तो बीते 27 सितंबर को जियो सिनेमा पर उनकी वेब सीरीज 'हनीमून फोटोग्राफर' रिलीज हुई है। छह-भाग की मर्डर मिस्ट्री सीरीज में उनके अलावा राजीव सिद्धार्थ, अपेक्षा पोरवाल, साहिल सलाथिया, जेसन थाम और संवेदना सुवालका भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
TMKOC: 'तारक मेहता...' के मेकर्स को मिली शो की नई 'सोनू', पलक सिंधवानी की जगह ये अभिनेत्री निभाएंगी भूमिका