Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aryan khan soon to be featured in times 100 next india cover page for bads of bollywood

आर्यन खान: टाइम मैगजीन के कवर पेज पर होगी शाहरुख के बेटे की तस्वीर; बाप-बेटे की जोड़ी ने किया कमाल, जानें कैसे

Thu, 19 Nov 2026 11:36 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Nov 2026 11:36 AM IST
सार

  • आर्यन खान को 'टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पेज पर जगह मिली है।
  • वहीं दूसरी तरफ उनके पिता शाहरुख खान को भी वेरायटी की 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल किया गया है।
  • इस खबर में जानिए टाइम के कवर पेज पर आर्यन को किस वजह से जगह मिली। 

विज्ञापन
aryan khan soon to be featured in times 100 next india cover page for bads of bollywood
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल की है। उन्हें ‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पेज पर जगह मिली है। आर्यन को ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के शानदार निर्देशन के लिए यह सम्मान मिला है। वहीं दूसरी तरफ आर्यन के पिता सुपरस्टार शाहरुख खान भी वैरायटी की ऑल टाइम 100 ग्रेटेस्ट सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इस तरह बाप-बेटे की जोड़ी ने एक ह दिन में कमाल किया है।

विज्ञापन

आर्यन को कैसे मिली कवर पेज पर जगह? 
‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ अपने कवर पेज के लिए ऐसी हस्तियों को चुनता है, जिन्होंने एक किसी नए दृष्टिकोण को समाज तक पहुंचाया हो। आर्यन खान ने वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में फिल्म निर्माण के नए पहलुओं को दर्शाया और युवा दर्शकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस सीरीज का निर्देशन किया। इसके चलते आर्यन को इस कवर पेज पर जगह मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos

aryan khan soon to be featured in times 100 next india cover page for bads of bollywood
पायल कपाडिया - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन के अलावा और कौन बनेगा कवर पेज का हिस्सा?
आर्यन खान के अलावा ‘टाइम 100 नेक्ट इंडिया’ के कवर पेज पर पायल कपाडिया भी नजर आएंगी। पायल अपनी फिल्म 'ऑल वी इमेजिन इज लाइट' के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2024 में अपनी पहली फिक्शन फीचर फिल्म के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रैंड प्रिक्स जीता था। इसके अलावा थेजा रियो भी इस कवर पर नजर आएंगी। उनकी पहली फीचर फिल्म 'अंग' को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहचान मिली थी।

विज्ञापन

aryan khan soon to be featured in times 100 next india cover page for bads of bollywood
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वैरायटी की लिस्ट में किस स्थान पर शाहरुख?
दूसरी तरफ वैरायटी ने भी 100 सर्वश्रेष्ठ सितारों की ग्लोबल लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान ने मर्लिन मुनरो, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न और टॉम क्रूज जैसे दिग्गजों के साथ जगह बनाई है। शाहरुख खान को सूची में 92वां स्थान मिला है। टॉप 5 में मर्लिन मुनरो पहले नंबर पर हैं। उनके बाद हम्फ्री बोगार्ट दूसरे नंबर पर,  चार्ली चैपलिन तीसरे, जैक निकोलसन चौथे और कैथरीन हेपबर्न पांचवें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

aryan khan soon to be featured in times 100 next india cover page for bads of bollywood
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में 
आर्यन की पहली निर्देशित फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर सितंबर 2025 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था। सात एपिसोड की इस सीरीज में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर व्यंग्यात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बाम्बा, रजत बेदी और मोना सिंह समेत कई कलाकार नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed